20.3 C
London
Tuesday, July 1, 2025
Homeभेल न्यूज़पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

Published on

— कांग्रेसजन करेंगे पं जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

भोपाल

स्वतंत्रता सेनानी,भारत रत्न, देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व.पंडित जवाहर लाल नेहरू की सोमवार को 60 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों द्वारा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सहित राजधानी के विभिन्न स्थानों पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया जाएगा।

जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना एवं ग्रामीण अध्यक्ष अनोखी मानसिंह पटेल ने बताया कि स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर सुबह 10:30 बजे रोशनपुरा चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर 10:45 बजे नेहरू नगर चौराहा स्थित प्रतिमा पर कांग्रेसजनों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया जाएगा।

वही पूर्वाह्न 11:00 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन के राजीव गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया जाएगा। इस अवसर पर श्री सक्सेना और श्री पटेल ने कांग्रेसजनों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Latest articles

IND vs ENG:जसप्रीत बुमराह दूसरे टेस्ट में खेलेंगे इंग्लैंड से मिली हार के बाद टीम इंडिया का बड़ा फ़ैसला

IND vs ENG: इंग्लैंड के ख़िलाफ़ दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के...

Mangal Gochar 2025:इन 3 राशियों की चमकेगी क़िस्मत धन करियर और सेहत में होगा ज़बरदस्त सुधार

Mangal Gochar 2025: ग्रहों के सेनापति मंगल ने आज 30 जून 2025 को रात...

लापरवाह अधिकारियों पर होगी सख्त कार्यवाई: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भेल भोपाललापरवाह अधिकारियों पर होगी सख्त कार्यवाई: राज्यमंत्री श्रीमती गौर,पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण...

More like this

लापरवाह अधिकारियों पर होगी सख्त कार्यवाई: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भेल भोपाललापरवाह अधिकारियों पर होगी सख्त कार्यवाई: राज्यमंत्री श्रीमती गौर,पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण...

सांई स्थापना दिवस समारोह

भेल भोपालसांई स्थापना दिवस समारोह, भेल क्षेत्र के नरेला शंकरी स्थित सिदृध श्री सांई...