मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 से बाहर होने वाली पहली टीम थी। टीम के बाहर होने के साथ ही उसके कप्तान हार्दिक पंड्या लंदन चले गए। इस बीच उनके तलाक की खबरें भी लगातार आ रही हैं। हार्दिक ने अभी तक इसपर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। उधर अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत एक जून से हो रही है। हार्दिक को टूर्नामेंट के लिए भारत का उपकप्तान बनाया गया है। रोहित शर्मा समेत भारतीय टीम के खिलाड़ी दो जत्थे में अमेरिका पहुंच चुके हैं।
हार्दिक पंड्या टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया से जुड़ गए हैं। हार्दिक ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर कर यह जानकार दी। हार्दिक ने ऑन नेशनल ड्यूटी कैप्शन के साथ अपनी फोटो शेयर की है।हार्दिक पंड्या टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग सेशन में भी शामिल हुए। उपकप्तान होने की वजह से हार्दिक लीडरशिप ग्रुप का भी हिस्सा हैं। उन्होंने बल्ले और गेंद के साथ ही फैसलों में भी योगदान देना होगा।
7 महीने से भारत के लिए नहीं खेला
हार्दिक पंड्या ने 7 महीनों से भारत के लिए कोई मुकाबला नहीं खेला है। वह आखिरी बार वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरे थे। उस मैच में टखना चोटिल होने की वजह से वह बाहर हो गए।हार्दिक पंड्या बैट और बॉल दोनों से ही फॉर्म में नहीं हैं। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए हार्दिक सुपर फ्लॉप रहे। बल्लेबाज और गेंदबाजी के साथ ही कप्तानी में भी वह कुछ नहीं कर पाए।
तलाक की चर्चा तेज
हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक ने 2020 में शादी की थी। पिछले कई दिनों से दोनों के तलाक की खबरें आ रही हैं। अभी तक दोनों ने इसपर रिएक्ट नहीं किया है। नतासा ने अपने इंस्टाग्राम से पंड्या हटा दिया है।हार्दिक पंड्या के पोस्ट पर काफी रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने उनकी पोस्ट पर लिखा- ठुकरा के मेरा प्लायर इंतकाम देखेगी।
