9.9 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्य'परमात्मा से मिलने जा रहे हैं', मुजफ्फरपुर से गायब तीनों सहेलियों ने...

‘परमात्मा से मिलने जा रहे हैं’, मुजफ्फरपुर से गायब तीनों सहेलियों ने मथुरा में ट्रेन से कटकर दी जान

Published on

मुजफ्फरपुर,

बिहार के मुजफ्फरपुर से बीती 13 मई को तीन लड़कियां एकसाथ गायब हुई थीं. ऐसा शक है कि तीनों सहेलियों ने मथुरा में ट्रेन से कटकर एकसाथ सुसाइड कर लिया है. इनमें से एक लड़की ने घर पर चिट्ठी छोड़ी थी, जिस पर लिखा था कि हम परमात्मा से मिलने जा रहे हैं, हमें खोजने की जरूरत नहीं है. मथुरा में तीन शव मिलने के बाद अब पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है.

लड़की ने उस चिट्ठी में लिखा है, “हम लोगों को बाबा ने बुलाया है. हम लोग हिमालय जा रहे हैं. हमें खोजने की जरूरत नहीं है. यदि खोजबीन करने की कोशिश की तो मैं जहर पी लूंगी. हम लोगों ने जहर भी खरीद लिए हैं.”

बीती 13 मई को मुजफ्फरपुर के योगिया मठ इलाके की रहने वाली तीन लड़कियां गायब हो गई थीं. तीनों के गायब होने के बाद से परिजन काफी परेशान थे. घटना के 10 दिन बाद नगर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू की. लड़कियों के फोन की लोकेशन उत्तर प्रदेश में मिल रही थी.

मथुरा में तीन शव मिलने से जुड़ा तार
इसके बाद 26 मई को एक खबर आई कि यूपी के मथुरा में बाजना पुल के पास रेलवे ट्रैक पर तीन लड़कियों के शव बरामद हुए हैं. पुलिस ने बताया कि देखने से मां-बेटियां प्रतीत हो रही हैं. पुलिस को तीनों मृतकों के हाथ पर मेहंदी लगी मिली. एक किशोरी के हाथ पर मेंहदी से SBG भी लिखा था. इतना ही नहीं उनके कपड़ों से मुजफ्फरपुर के टेलर का टैग भी मिला. जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि तीनों लड़की बिहार की रहने वाली हैं. इसकी सूचना के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस की एक टीम परिजनों को लेकर मथुरा आई है और यहां जांच-पड़ताल कर रही है.

दो लड़कियों के शवों की पहचान हुई
हालांकि जब उन लड़कियों के परिजनों को शव दिखाए गए तो उनमें से दो के शव की पहचान कर ली गई, लेकिन तीसरी लड़की की पहचान नहीं हो पाई. एक लड़की के चेहरे जबकि दूसरी के कपड़ों की पहचान हुई, जबकि तीसरे का शव देखकर परिजनों ने पहचानने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि शव उम्रदराज महिला का है

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this