9.9 C
London
Sunday, May 10, 2026
HomeभोपालMP: पत्नी, मां-बहन, भाई-भाभी... 8 लोगों को जिंदा कुल्हाड़ी से काट डाला,...

MP: पत्नी, मां-बहन, भाई-भाभी… 8 लोगों को जिंदा कुल्हाड़ी से काट डाला, छिंदवाड़ा की घटना से सहमे लोग

Published on

छिंदवाड़ा

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र थाना माहुलझिर के गांव बोदलकछार में एक आदिवासी परिवार के आठ सदस्यों की सामूहिक हत्या कर दी गई है। इस वीभत्स घटना को परिवार के ही एक युवक ने अंजाम दिया। उसने कुल्हाड़ी से अपने माता-पिता, पत्नी, बच्चे और भाई सहित कुल आठ लोगों की हत्या कर दी। दिल दहलाने वाले इस हत्याकांड के बाद उस युवक ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना रात के दो से तीन बजे के बीच की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही माहुलझिर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे गांव को सील कर दिया। छिंदवाड़ा से पुलिस अधीक्षक भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। घटना की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल पर अधिकारियों के पहुंचने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

भोपाल में हॉकी का अंतरराष्ट्रीय महाकुंभ: टीम इंडिया में एमपी अकादमी के 10 सितारों का जलवा

भोपाल। खेल प्रेमियों और मध्य प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। भोपाल के...

भोपाल में जनगणना का पहला चरण शुरू, 33 बिंदुओं पर जुटाई जा रही जानकारी

भोपाल। भारत की जनगणना के तहत मध्य प्रदेश में 1 मई से जनगणना का...

महाराज छत्रसाल जयंती पर भोपाल में सजेगा बुंदेली महोत्सव, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

भोपाल। बुंदेलखंड के शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक महाराज छत्रसाल की 377वीं जयंती के...