9.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यमेरी तबीयत खराब है, तो फोन करके क्यों नहीं पूछ लिया? नवीन...

मेरी तबीयत खराब है, तो फोन करके क्यों नहीं पूछ लिया? नवीन पटनायक ने PM मोदी पर कसा तंज

Published on

भुवनेश्वर

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को कहा कि उनकी सेहत ठीक है और वह लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनाव के लिए गत एक महीने से प्रचार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहले सार्वजनिक रूप से कहा कि मैं उनका अच्छा मित्र हूं। उन्हें मात्र मुझे फोन करके मेरी सेहत की जानकारी लेनी थी लेकिन ओडिशा और दिल्ली में बीजेपी के कुछ लोग मेरी सेहत को लेकर अफवाह फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री को आश्वस्त करना चाहता हूं कि मेरी सेहत ठीक है और मैं राज्य में विगत एक महीने से चुनाव प्रचार कर रहा हूं।

पीएम मोदी ने की थी टिप्पणी
प्रधानमंत्री मोदी ने एक के बाद एक ओडिशा में आयोजित तीन चुनावी रैलियों में दावा किया था कि ओडिशा के मुख्यमंत्री की सेहत ठीक नहीं है और वह नियमित कर्तव्यों को भी पूरा करने की स्थिति में नहीं हैं। मोदी के बयान के कुछ घंटों के बाद ही पटनायक की यह प्रतिक्रिया आई है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा था कि अगर ओडिशा की सत्ता में बीजेपी आती है तो एक समिति बनाई जाएगी जो पटनायक के स्वास्थ्य में अचानक आई गिरावट का आकलन करेगी।

शाह ने भी किया था वार
सीएम नवीन पटनायक ने इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर पलटवार किया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि चार जून के बाद नवीन पटनायक के पूर्व मुख्यमंत्री हो जाएंगे। तब पटनायक ने कहा था कि बीजेपी का वही हाल होगा जो कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में हुआ था। पटनायक ने एक वीडियो संदेश में कहा था कि बीजेपी ने कहा था कि वे कर्नाटक में सरकार बनाएंगे, लेकिन वे विफल रहे। उन्होंने तेलंगाना के लिए भी यही कहा और असफल रहे। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में भी यही कहा और असफल हुए।

शाह ने किया था जीत का दावा
मुख्यमंत्री पटनायक ने कहा कि मुझे विश्वास है कि ओडिशा में इस चुनाव में भी उनकी वही प्रतिष्ठा बनी रहेगी। इससे पहले, शाह ने एक के बाद एक तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए दावा किया था कि चार जून को मतगणना के बाद पटनायक पूर्व मुख्यमंत्री बन जाएंगे, और भाजपा 147 सदस्यीय विधानसभा में 75 से अधिक सीट हासिल करके ओडिशा में सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि राज्य की 21 लोकसभा सीट में से भाजपा 17 पर जीत दर्ज करेगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this