14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यनीतीश के 'इतना बाल-बच्चा' पर राबड़ी देवी का पलटवार, कहा- सीएम के...

नीतीश के ‘इतना बाल-बच्चा’ पर राबड़ी देवी का पलटवार, कहा- सीएम के एक बेटा है, उसे भी नहीं संभाल पाए

Published on

पटना

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ‘इतना बाल-बच्चा’ पर पलटवार किया। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के नौ बच्चों को लेकर नीतीश कुमार ने टिप्पणी की थी। सीएम की टिप्पणी पर बुधवार को पलटवार करते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार का एक बेटा है। और वह उसे भी नहीं संभाल पाए। राबड़ी ने नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘उनका केवल एक बेटा है, जिसे वह संभालने में असमर्थ हैं।’ इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया, ‘नीतीश कुमार चुनाव प्रचार के दौरान गाली-गलौज कर रहे हैं। उन्हें इस बात से भी दिक्कत है कि हमारे नौ बच्चे हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि हमने परिवार के साथ-साथ राज्य भी चलाया है। अगर जरूरत पड़ी तो हम देश भी चला सकते हैं।’ उन्होंने यह भी कहा कि उनके सभी बच्चे अपने पैरों पर खड़े हैं और अब पति-पत्नी घर चलाते हैं।

पीएम मोदी पर भी राबड़ी ने साधा निशाना
राबड़ी पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से राजद उम्मीदवार और अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के लिए प्रचार कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि चुनाव ‘पलट गया है’ और भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को हार दिख रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राज्य में एक रैली के दौरान चुनाव के बाद तेजस्वी के जेल जाने को लेकर की गयी टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा, ‘जितनी गाली देना है, जेल भेजना है सब कुछ कर लें। और सब कुछ कर लिया है अब क्या करेंगे। अब तैयार रहे जाने के लिए।’

प्रधानमंत्री मोदी के ‘परमात्मा द्वारा भेजे जाने’ संबंधी कथित बयान पर चुटकी लेते हुए राबड़ी ने पूछा, ’10 साल में परमात्मा भेजे हैं। 10 साल में देश के लिए क्या किए हैं। 10 साल में पैदा हुए हैं। उनको, हमको, सबको परमात्मा जन्म देता है।’

आरक्षण को लेकर पीएम झूठ बोल रहे: राबड़ी देवी
राबड़ी ने आरक्षण को बचाने की वकालत करते हुए कहा, ‘आरक्षण को लेकर मोदी जी झूठ बोल रहे हैं। कह रहे हैं कि मंगलसूत्र छीनकर मुसलमान को दे देंगे। यही प्रधानमंत्री की बोली है। प्रधानमंत्री विकास, रोजगार और महंगाई पर नहीं, संविधान को बचाने पर नहीं बोल रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘कोई बुड़बक लड़का भी वैसा भाषण नहीं देगा जैसा वह (मोदी) दे रहे हैं। प्रधानमंत्री अपनी गरिमा को गिरा दिए हैं।’

सम्राट चौधरी के बयान की राबड़ी ने उड़ाई खिल्ली
उन्होंने उपमुख्यमंत्री और राज्य भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी की इस टिप्पणी की भी खिल्ली उड़ाई कि चुनाव परिणाम आने के बाद राजद के शीर्ष नेता अपने घरों से भाग जाएंगे। राबड़ी ने कहा, ‘हां, बिल्कुल। हम सभी सम्राट चौधरी के घर पर धावा बोलेंगे।’

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this