14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यअंबेडकर की तस्वीर फाड़ने पर घिरे शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र...

अंबेडकर की तस्वीर फाड़ने पर घिरे शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड, रायगढ़ में FIR दर्ज, जानें मामला

Published on

मुंबई:

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) की पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर फाड़ने पर घिर गए हैं। बीजेपी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित गुट) ने जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी ने इस मुद्दे पर 30 मई को मुंबई में मंत्रालय की बिल्डिंग के सामने डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर की प्रतिमा पर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है, तो वहीं दूसरी तरफ रायगढ़ जिले में जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ एट्रोसिटी का केस भी दर्ज होगा। जितेंद्र आव्हाड ने बुधवार को महाड के चवदार तल्या में मनुस्मृति दहन कार्यक्रम का आयोजन किया। आरोप है कि मनुस्मृति दहन आंदोलन में उन्होंने डाॅ. बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर भी फाड़ दी, इस मामले के तूल पकड़ने के बाद जितेंद्र आव्हाड ने माफी मांगी थी लेकिन राज्य में इस मुद्दे सियासत गरमा गई है।

अपमान का आरोप
बीजेपी ने जितेंद्र आव्हाड पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्होंने इससे पहले छत्रपति शिवाजी महाराज और भगवान श्री रामचन्द्र जी का अपमान किया था। वह लगातार भारतीय संस्कृति और समाज से जुड़े लोगों का अपमान कर रहे हैं। जितेंद्र आव्हाड ने रायगढ़ के महाड में मनुस्मृति दहन का कार्यक्रम रखा था। उन्होंने यह कार्यक्रम इसलिए रखा था क्योंकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार एससीईआरटी ने राज्य के स्कूली पाठ्यक्रम में मनुस्मृति के कुछ श्लोकों को शामिल करने का प्रस्ताव रखा है। इस पर आपत्तियां और सुझाव भी मांगे गए हैं। आव्हाड का कहना है कि मनुस्मृति के तीन श्लोकों को पाठ्यक्रम में शामिल करने के राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ सभी को एकजुट होना चाहिए। आव्हाड का दलील दी थी कि इसका कड़ा विरोध होना चाहिए कि सरकार उसी मनुस्मृति को वापस लाने की कोशिश कर रही है जिसने महिलाओं के अधिकारों को नकार दिया था।

अजित गुट ने खोला मोर्चा
जितेंद्र आव्हाड के द्वारा बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर वाले पोस्टर को फाड़ने पर अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी ने भी मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने मांग की है कि तस्वीर फाड़ने के लिए जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होना चाहिए। एनसीपी के मुख्य प्रवक्ता उमेश पाटिल ने मनुस्मृति जलाने के नाम पर जितेंद्र आव्हाड ने बाबासाहेब अंबेडकर की तस्वीर को फाड़ दिया। पाटिल ने इस मुद्दे अंबेडकरवादियों से जवाब मांगा है कि वे आव्हाड के खिलाफ क्या कार्रवाई करने जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आव्हाड को पार्टी से निकाल देना चाहिए।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this