18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश : वंदे भारत में तेज धमाका, यात्रियों में मचा हड़कंप,...

मध्य प्रदेश : वंदे भारत में तेज धमाका, यात्रियों में मचा हड़कंप, 40 मिनट तक रुकी रही ट्रेन

Published on

मुरैना,

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में देश की आधुनिक ट्रेन वंदे भारत बड़े हादसे से बच गई. यहां मुरैना स्टेशन के पास ट्रेन में एक बड़ा धमाका हुआ और ट्रेन रुक गई. धमाका होते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया. बाद में पता चला की वंदे भारत से वेल्डिंग बेल्ट ट्यूमर टकरा गया था. इसके टकराने के बाद तेज धमाका हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही सीनियर अफसर मौके पर पहुंचे.

इस घटना के बाद वंदे भारत मुरैना स्टेशन के पास करीब 40 मिनट खड़ी रही. यह हादसा बुधवार को सुबह करीब 10 बजे उस वक्त हुआ. जब ट्रेन रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से निजामुद्दीन की ओर जा रही थी. बता दें कि वंदे भारत अपने तय समय से रानी कमलापति रेवले स्टेशन से सुबह 5:40 बजे रवाना हुई. इसके बाद 8:48 बजे पर झांसी से रवाना हुई और 9:48 बजे ग्वालियर पहुंची. ट्रेन यहां से 9:50 बजे रवाना हुई और 20 मिनट बाद मुरैना रेलवे स्टेशन पर वेल्डिंग बेल्ट ट्यूमर से टकरा गई.

धमाके से यात्रियों में मचा हड़कंप
वेल्डिंग बेल्ट ट्यूमर टकराते ही एक जोरदार धमाका हुआ और ट्रेन रुक गई. इस धमाके से ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया. यात्रियों को कुछ समझ नहीं आया कि क्या हुआ है. इस बीच मुरैना स्टेशन पर मौजूद रेलवे अधिकारी और रेलवे पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे तकनीकी स्टाफ ने पूरी ट्रेन की जांच की.

40 मिनट तक रुकी रही ट्रेन
जांच के दौरान कुछ देर के बाद उन्हें वेल्डिंग बेल्ट ट्यूमर दिखाई दिया. उन्होंने उसे हटाया और पूरी गाड़ी की जांच की. तकनीकी स्टाफ ने हर वो जगह जांच की जहां उन्हें गड़बड़ी का अंदेशा था. इस वजह से ट्रेन को घटना स्थल पर ही 40 मिनट खड़ा कराया गया. तकनीकी स्टाफ को जब संतुष्टि हो गई कि अब आगे कोई गड़बड़ी नहीं होगी. तब जाकर ट्रेन को आगरा के लिए रवाना किया गया.

Latest articles

भेल के आगा क्लब में इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, 20 टीमें दिखा रहीं दम

भोपाल। भेल के आगा क्लब में बुधवार से तीन दिवसीय 'इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

More like this

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...