18.7 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यस्लॉटर हाउस में अमानवीय स्थिति, दबिश देकर पुलिस ने 57 नाबालिग बच्चों...

स्लॉटर हाउस में अमानवीय स्थिति, दबिश देकर पुलिस ने 57 नाबालिग बच्चों का किया रेस्क्यू

Published on

गाजियाबाद,

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की क्राइम ब्रांच पुलिस और थाना मसूरी पुलिस की संयुक्त टीम ने 57 नाबालिग बच्चों को स्लॉटर हाउस से रेस्क्यू किया है. विभिन्न राज्यों से लाए गए इन नाबालिग बच्चों में 31 लड़कियां और 26 लड़के शामिल हैं. राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग और क्राइम ब्रांच के साथ ही स्थानीय पुलिस के द्वारा की गई यह बड़ी संयुक्त कार्रवाई है.

थाना क्षेत्र मसूरी के डासना स्थित इंटरनेशनल एग्रो फूड्स नाम के स्लॉटर हॉउस में यह छापा मारा गया है. यहां अमानवीय परिस्थिति में काम कर रहे 57 बच्चों को पुलिस ने छुड़ाया है. बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़के और लड़कियों से मीट कटिंग और पैकजिंग का काम कराया जा रहा था.

300 रुपये दिहाड़ी पर करा रहे थे काम
पश्चिम बंगाल और बिहार से 300 रुपये की दिहाड़ी पर लाकर यहां काम कराया जा रहा था. इंटरनेशनल एग्रो फूड्स के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है. एडीसीपी क्राइम गाजियाबाद सच्चिदानंद ने बताया राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली को इसस मामले में शिकायत मिली थी.

बताया गया था कि गाजियाबाद में स्लॉटर हाउस चलाया जा रहा है. यहां बिहार और पश्चिम बंगाल से लगभग 40 बच्चों को लाया गया है. उन्हें स्लॉटर हाउस में अमानवीय स्थिति में काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है.

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए 29 मई को माननीय राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली, अपर पुलिस उपायुक्त अपराध मुक्ति फाउंडेशन, श्रम विभाग, उप जिलाधिकारी, सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी, एचडीयू थाना प्रभारी चाइल्ड लाइन टीम की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया.

टीन ने इंटरनेशनल एग्रो फूड्स डासना थाना मसूरी क्षेत्र गाजियाबाद में दबिश दी. यहां से 31 नाबालिक लड़कियों, 26 नाबालिक लड़कों सहित कुल 57 नाबालिक बच्चों को सकुशल मुक्त कराया गया. इंटरनेशनल एग्रो फूड्स का मुख्य कारोबार मीट प्रोसेसिंग फ्रीजिंग एक्सपोर्ट का है.

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...