21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यसुकमा से 5 लाख की इनामी महिला नक्सली कमांडर अरेस्ट, टिफिन बम...

सुकमा से 5 लाख की इनामी महिला नक्सली कमांडर अरेस्ट, टिफिन बम और कई डेटोनेटर बरामद

Published on

सुकमा,

सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे नक्सल अभियान के तहत सुकमा जिले के केरलापाल से निकले सीआरपीएफ कोबरा और डीआरजी के जवानों को बड़ी सफलता मिली है. यहां से 5 लाख की इनामी महिला नक्सली कमांडर को जवानों ने गिरफ्तार किया है.

जवानों को सूचना मिली थी कि गोगुंडा के जंगलों में नक्सलियों का जमावड़ा है. इसे लेकर सीआरपीएफ कोबरा, डीआरजी के जवानों ने ऑपरेशन लांच किया है. यहां नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है. केरलापाल, मलगेर एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर 27 मई को संयुक्त टीम नक्सल अभियान के लिए रवाना हो गई.

सिमेल, गोगुण्डा, गड़गड़ खुंडूशपारा व आस-पास क्षेत्र की ओर अभियान के दौरान 28 मई को सिमेल के जंगल-पहाड़ी से 01 हार्डकोर महिला नक्सली बारसे मुये, पिता बारसे देवा (दरभा डिवीजन मेडिकल टीम प्रभारी एवं मलगेर एरिया कमेटी सदस्या) को गिरफ्तार किया. इस पर पांच लाख रुपये का इनाम था. इसकी उम्र लगभग 35 वर्ष है. यह पोटाली गांव के उरपलपारा थाना अरनपुर, दंतेवाड़ा की रहने वाली है.

इसके पास एक टिफिन बम, 5 डेटोनेटर, पांच बैटरी, 10 मीटर लगभग इलेक्ट्रिक वायर, नौ नक्सल साहित्य, मेडिकल किट व अन्य नक्सली सामग्री बरामद किया गया. बरामद समाग्री के संबंध में पूछताछ करने पर पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने की नीयत से रखना बतायी.सुकमा एसपी किरण चौहाण ने बताया कि केरलापाल के गोगुंडा इलाके में नक्सलियों के जमावड़े की सूचना पर नक्सल ऑपरेशन लांच की गई थी. सीआरपीएफ कोबरा और डीआरजी के जवानों ने गोगुंडा के जंगलों से 5 लाख की इनामी नक्सली कमांडर बरसे मुये को गिरफ्तार किया है ये मलगेर एरिया कमांडर है गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...