19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यनोएडा GIP Mall समेत यहां चला ED का डंडा... 290 करोड़ रुपये...

नोएडा GIP Mall समेत यहां चला ED का डंडा… 290 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क, जानें मामला

Published on

नई दिल्ली,

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इंटरनेशनल एम्यूजमेंट लिमिटेड कंपनी की 291.18 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की हैं. मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच करते हुए ये कार्रवाई की गई है. गुरुवार को मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) मामले की जांच के तहत नोएडा के फेमस जीआईपी मॉल (GIP Mall Noida) सहित मनोरंजन और मनोरंजन सेवाएं प्रदान करने वाली एक कंपनी की 290 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति कुर्क की है. इसमें नोएडा के GIP Mall में स्थित अनसोल्ड कॉमर्शियल स्पेस भी शामिल हैं.

प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को कहा कि कंपनी इंटरनेशनल एम्यूजमेंट लिमिटेड (इंटरनेशनल रिक्रिएशन एंड एम्यूजमेंट लिमिटेड (IRAL) की होल्डिंग कंपनी पर गुरुग्राम के सेक्टर 29 और 52-A में दुकानों/अन्य जगह के आवंटन के वादे पर लगभग 1,500 निवेशकों से 400 करोड़ रुपये से अधिक निवेश हासिल करने का आरोप है. हालांकि, उक्त इकाई अपने प्रोजेक्ट को तय डेडलाइन के भीतर पूरा करने में नाकाम रही. ईडी ने ये भी कहा कि निवेशकों को हर महीने मिलने वाले रिटर्न का भुगतान भी नहीं किया गया.

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, कुर्क की गई इंटरनेशनल एम्यूजमेंट लिमिटेड की 291.18 करोड़ रुपये की संपत्तियों में ग्रेट इंडिया प्लेस मॉल (GIP) नोएडा में 3,93,737.28 वर्ग फुट के अनसोल्ड कमर्शियल स्पेस, एडवेंचर आइलैंड लिमिटेड, रोहिणी के नाम पर 45,966 वर्ग फुट का कमर्शियल स्पेस और जयपुर के दौलतपुर गांव तहसील में इंटरनेशनल एम्यूजमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के नाम पर 218 एकड़ जमीन शामिल है.

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...