19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यबलिया में BJP के पूर्व विधायक और बेटे सहित 7 लोगों पर...

बलिया में BJP के पूर्व विधायक और बेटे सहित 7 लोगों पर FIR दर्ज, युवक को पीटकर लहूलुहान करने का आरोप

Published on

बलिया ,

उत्तर प्रदेश के बलिया में भाजपा के एक पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, उनके बेटे और पांच अन्य पर दंगा और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है. करनछपरा गांव के निवासी संतोष कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि 29 मई को पेट्रोल पंप के पास एक विवाद के बाद हमला किया गया. घटना के बाबत पुलिस ने बताया कि संतोष की शिकायत पर पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, उनके बेटे विद्या भूषण सिंह और पांच अन्य पर मामला दर्ज किया गया है.

इस केस में डोकटी थाने के एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया, “शिकायत के आधार पर पुलिस ने बुधवार रात को एफआईआर दर्ज की और आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास), 147 (दंगा), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया.”

बता दें कि सुरेंद्र सिंह ने 2017 में भाजपा के टिकट पर बैरिया विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी. हालांकि, पार्टी ने उन्हें 2022 के चुनाव में टिकट देने से इनकार कर दिया. वर्तमान में भी सुरेंद्र सत्ताधारी दल से जुड़े हुए हैं.

आरोप है कि पूर्व विधायक ने चुनावी रंजिश में नेवी में कार्यरत युवक की पिटाई कर दी. युवक को बचाने में गांव का एक अन्य शख्स भी घायल हो गया. इसके बाद उसके रुपये और सोने की चेन को भी छीन लिया गया. बाद में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

शिकायतकर्ता संतोष कुमार सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि बुधवार की सुबह 10 बजे उनका बेटा ऋतुराज अवध पेट्रोल पंप के पास खड़ा था. तभी पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह अपने पुत्र व समर्थकों के साथ पहुंचे और लोहे की रॉड, लाठी-डंडे आदि से ऋतुराज पर हमला कर दिया. उसे बचाने आए गांव के दिवेश कुमार को भी घायल कर दिया.

स्थानीय लोगों ने उसे सोनबरसा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल, पुलिस ने तहरीर के आधार पर बैरिया थाने में पूर्व विधायक समेत 7 लोगों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामला चुनावी रंजिश का बताया जा रहा है.

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...