19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्य'एक CM ने बढ़ा-चढ़ाकर...', अपने स्वास्थ्य को लेकर BJP के दावों पर...

‘एक CM ने बढ़ा-चढ़ाकर…’, अपने स्वास्थ्य को लेकर BJP के दावों पर CM नवीन पटनायक ने खूब सुनाया

Published on

भुवनेश्नर,

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के स्वास्थ्य को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पिछले कई दिनों से सवाल उठा रही है. पीएम मोदी ने खुद सवाल किया है कि आखिर एक साल के अंदर नवीन पटनायक की तबीयत इतनी ज्यादा कैसे बिगड़ गई, क्या इसके पीछे कोई षडयंत्र है? इसके अलावा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी इसी तरह के सवाल खड़े किए हैं.

बीजेपी के इन सवालों के बीच अब नवीन पटनायक खुद सामने आए हैं और स्वास्थ्य संबंधी आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा,’यह बिल्कुल भी मेडिकल कंडीशन नहीं है. बीजेपी के एक मुख्यमंत्री ने इसे बिना किसी कारण बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है. मुझे स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं है, मेरा स्वास्थ्य बहुत अच्छा है. मैं पिछले महीने से बहुत गर्मी के मौसम में प्रचार कर रहा हूं और ठीक हूं.’

‘हमेशा लीड करता हूं कैबिनेट मीटिंग’
बातचीत के दौरान जब एजेंसी ने नवीन पटनायक से पूछा कि क्या उनके पास उन वादों को पूरा करने की शक्ति है, जो बीजेडी चुनावों में कर रही है. इस पर सीएम ने कहा,’मुख्यमंत्री के रूप में मेरे पास सभी शक्तियां हैं और हमने राज्य के लोगों के लिए बहुत कुछ किया है. हम और भी बहुत कुछ करना चाहते हैं.’ उन्होंने आगे कहा,’मैं हमेशा कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता करता हूं. ऐसी एक भी कैबिनेट मीटिंग नहीं है, जिसकी अध्यक्षता मैंने ना की हो.’

’27 साल से चला रहा हूं पार्टी, आगे भी चलाऊंगा’
नवीन पटनायक ने आगे कहा,’मैं पिछले 27 सालों से राजनीति में हूं. मुझे 27 साल पहले पार्टी के अध्यक्ष का पद दिया गया था और तब से मैं इसे अच्छे से चला रहा हूं. आगे भी चलाता रहूंगा. मैं पूरे समय लोगों से मिलता-जुलता रहता हूं. पिछले महीने मैं सिर्फ राज्य के लोगों से मिला-जुला हूं.’

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...