19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यकांग्रेस ने खोल दी दिलावर की 'क्राइम कुंडली', चरित्र के साथ शिक्षा...

कांग्रेस ने खोल दी दिलावर की ‘क्राइम कुंडली’, चरित्र के साथ शिक्षा मंत्री की वाणी पर भी उठाए सवाल

Published on

जयपुर

भजनलाल सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के डोटासरा और गहलोत के जेल जाने के बयान के बाद से कांग्रेस उन पर जमकर भड़की हुई है। कांग्रेस के नेता मंत्री मदन दिलावर पर लगातार हमले कर रहे हैं। इस बीच राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के महासचिव जसवंत सिंह गुर्जर ने एक बार फिर दिलावर पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर दिलावर का एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि ‘ये कैसे शिक्षा मंत्री हैं? ना तो इन्हें नियमों की समझ है, ना इन्हें सामने लिखे हुए का ज्ञान!

शिक्षा मंत्री की योग्यता को लेकर गुर्जर ने किया हमला
इस दौरान पीसीसी महासचिव गुर्जर ने दिलावर का एक वीडियो शेयर किया। इसमें दिलावर दसवीं बोर्ड की परीक्षा परिणाम के बाद एक स्टूडेंट को फोन पर बधाई दे रहे हैं। इस दौरान बधाई देते समय शिक्षा मंत्री स्टूडेंट के प्राप्त अंकों को लेकर विषय का नाम बोलते हुए चूक गए। इस पर गुर्जर ने कटाक्ष करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि ”ये कैसे शिक्षा मंत्री हैं? ना तो इन्हें नियमों की समझ है, ना इन्हें सामने लिखे हुए का ज्ञान! मार्कशीट सामने पड़ी है फिर भी पढ़ नहीं पा रहे हैं, गलत विषय बता रहे हैं। नियमों के मुताबिक मेरिट डिक्लेअर नहीं कर सकते हैं लेकिन मंत्री स्वयं ही मेरिट बता रहा है।’

देखें राजस्थान के शिक्षा मंत्री की आपराधिक कुंडली
इससे पहले पीसीसी ने अपने ऑफिसियल सोशल मीडिया अकाउंट से शिक्षा मंत्री मतदान दिलावर पर तीखा हमला बोला। इसमें उन्होंने दिलावर को अपराधों का अड्डा बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘जिस राज्य का शिक्षा मंत्री स्वयं अपराध का अड्डा हो, वहां शिक्षा की दिशा और दशा क्या होगी? शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की आपराधिक कुंडली देखिए, 14 मामले दर्ज हैं। अगर कोर्ट से राहत नहीं मिली होती, तो मंत्री जी अभी जेल में मिलते! जैसा चरित्र वैसी वाणी! इसीलिए तो मंत्री जी, शिक्षा की बजाय हर वक्त अनर्गल और आधारहीन बयान देते रहते हैं।। इस दौरान पीसीसी ने दिलावर के खिलाफ दर्ज विभिन्न मामलों की सूची भी अपनी पोस्ट के साथ शेयर की हैं।

दिलावर से क्यों भड़की हुई है कांग्रेस?
बता दें कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कई बार पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को पेपर लीक मामले में दोषी ठहराया है। साथ ही उन्होंने कहा कि इन दोनों नेताओं के खिलाफ घोटाले की जांच होगी और यह तिहाड़ जेल जाएंगे। जहां इन्हें चक्की पीसनी पड़ेगी। दिलावर की ओर से यह बयान कई बार दिया गया। इससे कांग्रेस दिलावर पर जमकर भड़की हुई है। इस बयान के बाद से कांग्रेस दिलावर को जमकर घेर रही है।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...