15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यबिहार: भीषण गर्मी के चलते सभी स्कूल, कोचिंग और आंगनवाड़ी सेंटर इस...

बिहार: भीषण गर्मी के चलते सभी स्कूल, कोचिंग और आंगनवाड़ी सेंटर इस तारीख तक बंद, आदेश जारी

Published on

पटना

पूरे उत्तर भारत सहित देश के अन्य राज्यों में इस वक्त कड़ाके की गर्मी पड़ रही है। जिसको लेकर मौसम विज्ञान विभाग ने कई जगहों पर रेड और पिंक अलर्ट जारी किया है। गर्मी से आलम यह है कि लोग घरों से बाहर सिर्फ जरूरी काम के सिलसिले में ही निकल रहे हैं। वहीं, बढ़ती गर्मी की वजह से लगभग हर शहर में बिजली कटौती की समस्या भी आम हो गई है। वहीं, इसी बीच बिहार सरकार की तरफ से बढ़ती गर्मी को देखते हुए शैक्षणिक संस्थानों को लेकर नया आदेश जारी किया गया है।

8 जून तक सभी शैक्षणिक संस्थान बंद करने के निर्देश
बढ़ती गर्मी के चलते बिहार सरकार ने 8 जून तक प्राइवेट, सरकारी स्कूलों, कोचिंग संस्थानों, और आंगनवाड़ी सेंटर्स को बंद करने का निर्देश दिया है। आदेश में कहा गया है कि जो संस्थान अवहेलना करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बिहार में औरंगाबाद सबसे गर्म
बिहार का औरंगाबाद बुधवार को सबसे गर्म जिला रहा। यहां पर पर तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से कहा गया है कि यह बिहार में अब तक का सबसे अधिकतम तापमान रहा है।

मुख्यमंत्री कार्यलय से जारी आदेश में कही गई है ये बात
मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देशों के बाद जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किया है। आदेश में आंगनवाड़ी केंद्रों सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का निर्देश दिया गया है।आदेश में यह भी कहा है कि राज्य के विभिन्न भागों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने के चलते हीटवेव संकट से निपटने के लिए संबंधित विभागों की तैयारियों का आकलन करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई थी।

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से किया था ये अनुरोध
शेखपुरा, बेगूसराय, पूर्वी चंपारण और अन्य क्षेत्रों से भीषण गर्मी के कारण छात्रों के बेहोश होने की घटनाएं भी सामने आईं थीं। इन घटनाओं पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सरकार से स्कूली बच्चों को हीटवेव से बचाने के लिए तत्काल निवारक उपाय करने का आग्रह किया था। मामले में हस्तक्षेप नहीं करने के लिए उन्होंने सीएम की अलोचना भी की थी।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...