11.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्य'51 कदम चलो नौकरी लगेगी...', टप्पेबाजों की बातों में आकर छात्रा ने...

’51 कदम चलो नौकरी लगेगी…’, टप्पेबाजों की बातों में आकर छात्रा ने मोबाइल-ज्वैलरी गंवाई

Published on

शाहजहांपुर ,

यूपी के शाहजहांपुर में टप्पेबाजी की हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां टप्पेबाज कोचिंग जा रही एक छात्रा को अपने जाल में फंसाकर उसके मोबाइल, सोने के टॉप्स आदि लेकर रफूचक्कर हो गए. टप्पेबाजों ने छात्रा को सरकारी नौकरी लगने का झांसा दिया और फिर 51 कदम चलने के लिए कहा. जब तक छात्रा पूरा खेल समझ पाती वो टप्पेबाजी का शिकार हो चुकी थी. फिलहाल, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

दरअसल, पूरी घटना बीते बुधवार की है जब सुबह छात्रा कोचिंग जा रही थी. तभी रास्ते में उसे दो टप्पेबाज मिल गए, जिन्होंने उसे बातों में उलझाकर उससे मोबाइल और सोने के टॉप्स ले लिए और फिर मौके से फरार हो गए. जब छात्रा को ठगी का एहसास हुआ तो उसने शोर मचाया जिससे आस पड़ोस के लोग आ गए और मौके पर पुलिस बल भी पहुंच गया.

जानकारी के मुताबिक, थाना आरसी मिशन क्षेत्र मिश्रीपुर के रहने वाले बृजेश कुमार की बेटी लवली जो कि एसएस कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है, बुधवार को सुबह 8:30 बजे अपनी साइकिल से कंप्यूटर कोचिंग के लिए सराय कइयां मोहल्ले से जा रही थी. तभी मंदिर के पास दो युवकों ने उसको रोका और पीने का पानी मांगा तो छात्रा ने अपनी बोतल निकाल कर दे दी.

पानी पीकर उन्होंने (टप्पेबाजों) छात्रा से कहा कि आप बहुत अच्छी हो अगर 51 कदम बिना पीछे मुड़े चलोगी तो तुम्हारी सरकारी नौकरी लग जाएगी. जब छात्रा 51 कदम चली तो टप्पेबाजों ने छात्रा के बगल में अपने पास से 5 हजार रुपये गिरा दिए और फिर खुद रुपये उठाकर छात्रा को दे दिए और कहा कि इसे और अपने टॉप्स उतारकर बैग में रख लो. इसी तरह 51 कदम और चलकर आओगी तो लाभ मिलेगा.

छात्रा उनके झांसे में आ गई. इस बार जब वह 51 कदम चलकर लौटी तो दोनों युवक वहां से गायब हो गए. साथ में छात्रा का बैग भी ले गए, जिसमें उन्होंने छात्रा के मोबाइल और सोने के टॉप्स रखवाए थे. जब छात्रा को ठगी का एहसास हुआ तो उसने शोर मचाया जिससे आसपास के लोग वहां पर आ गए. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा से घटना की जानकारी ली और आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में लग गई. इस मामले में थानाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शुक्ल ने बताया कि ठगी के इस केस की जांच की जा रही है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...