15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यशुरुआती 125 दिन में क्या करेगी मोदी सरकार 3.0? नतीजों से पहले...

शुरुआती 125 दिन में क्या करेगी मोदी सरकार 3.0? नतीजों से पहले ही PM ने बता दिया अपना रोडमैप

Published on

होशियारपुर,

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों से पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीसरे कार्यकाल को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त दिख रहे हैं. पंजाब के होशियारपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने मोदी सरकार 3.0 का शुरुआती 125 दिनों का रोडमैप भी बता दिया है.

पीएम मोदी ने गुरुवार को कहा,’चुनाव की इस भागदौड़ में भी हमारी सरकार एक पल भी व्यर्थ नहीं कर रही है. सरकार बनते ही अगले 125 दिन में क्या होगा? इसके रोडमैप पर काम कर लिया गया है. इसमें भी 25 दिन विशेष तौर पर युवाओं के लिए रखे गए हैं. अगले 5 साल में कौन से बड़े निर्णय लेने हैं, इसकी भी रुपरेखा खींची जा चुकी है. अगले 25 साल के विजन पर भी हमारी सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है.’

हर देशवासी दे रहा है आशीर्वाद
प्रधानमंत्री ने आगे कहा,’आज देश में आकांक्षाएं और उम्मीदें हैं. देश में आत्मविश्वास नया है. दशकों बाद ऐसा समय आया है, पूर्ण बहुमत वाली केंद्र सरकार ​हैट्रिक लगाने जा रही है. इसकी सबसे बड़ी वज​ह है ‘विकसित भारत’ का सपना. आज हर भारतीय ‘विकसित भारत’ के सपने के साथ ए​करूप हो गया है और इसलिए हर देशवासी हमें आशीर्वाद दे रहा है.’

दुश्मन के घर में घुस कर मारती है सरकार
अपनी सरकार की विदेश नीति की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा,’आज जब पंजाब के लोग विदेश जाते हैं तो देखते हैं वहां भारत की इज्जत कितनी बढ़ गई है. जब देश की सरकार दमदार होती है तो विदेशी सरकार भी हमारा दम देखती हैं. दमदार सरकार जो दुश्मन को घर में घुस कर मारे, जो भारत को समृद्ध बनाए, इसलिए पंजाब इस बार जोर शोर से कह रहा है फिर एक बार मोदी सरकार.’

संत रविदास की पंक्तियां भी दोहराईं
पीएम मोदी ने आगे कहा,’बीते 10 सालों में हमने गरीब से गरीब को मुफ्त अनाज और मुफ्त इलाज की सुविधा दी हैं. आज किसी भी गरीब, दलित, वंचित मां की संतान को भूखे पेट नहीं सोना पड़ता. आज किसी गरीब महिला को अपनी बीमारी छिपाने की मजबूरी नहीं है. गरीब कल्याण मेरी सरकार की बहुत बड़ी प्राथमिकता है और इसमें गुरु रविदासजी की प्रेरणा है. गुरु रविदास जी कहते थे- ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न. छोट-बड़ो सब सम बसे, रैदास रहे प्रसन्न.’

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...