16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराजनीतिलोकसभा चुनाव में राहुल और प्रियंका ने की ताबड़तोड़ रैलियां और रोड...

लोकसभा चुनाव में राहुल और प्रियंका ने की ताबड़तोड़ रैलियां और रोड शो, जानिए किसके कितने कार्यक्रम

Published on

नई दिल्ली:

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान कुल 107 जनसभाओं और अन्य चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सूत्रों का कहना है कि पार्टी के प्रमुख नेता के रूप में राहुल गांधी ने विभिन्न राज्यों में पार्टी के पक्ष में जनसभाएं की तथा रोड शो, संवाद कार्यक्रमों तथा ‘न्याय सम्मेलन’ और ‘न्याय मंच’ जैसे कई प्रमुख कार्यक्रमों में भाग लिया।

राहुल गांधी ने अखिलेश और तेजस्वी के साथ किया प्रचार
राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के मतदान से पहले चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पंजाब में कांग्रेस के पक्ष में प्रचार किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के साथ कुछ जनसभाओं को संबोधित कर ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे।राहुल गांधी ने इस बार केरल के वायनाड और उत्तर प्रदेश के रायबरेली लोकसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ा है।

प्रियकां गांधी ने की 108 सभाएं और रोड शो
इस बीच, सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने 55 दिन में 108 जनसभाएं और रोड शो किये। उन्होंने यह भी बताया कि प्रियंका गांधी ने 100 से अधिक मीडिया बाइट्स, एक टीवी इंटरव्यू और पांच प्रिंट इंटरव्यू भी दिए। उन्होंने कुल छह राज्यों एवं एक केंद्र शासित प्रदेश में प्रचार किया।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...