16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपालतलवार लहराते घुसे, माता-पिता को पीटा और रेप पीड़िता को घसीटते ले...

तलवार लहराते घुसे, माता-पिता को पीटा और रेप पीड़िता को घसीटते ले गए; एमपी में गुंडों का राज?

Published on

अशोकनगर

मध्य प्रदेश में एक बार फिर से पुलिस के इकबाल पर सवाल खड़ा हो रहा है। अशोकनगर के वायरल वीडियो को आप देखेंगे तो कहेंगे कि एमपी में किसका राज है? जी हां, अशोकगर जिले में सरेआम कुछ गुंडे एक रेप पीड़िता को घसीटते हुए ले गए। तलवार और डंडे लेकर आए आरोपियों ने पीड़िता के परिवार से मारपीट की है। साथ ही मोहल्ले के लोगों को धमका रहे थे। बढ़ती भीड़ को देखते हुए लफंगों ने कुछ दूरी पर रेप पीड़िता को छोड़ दिया है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये है मामला
दरअसल, अशोकनगर शहर के रामपुर मोहल्ले में एक लड़के ने डराकर युवती से रेप किया था। उसका वीडियो बनाकर वह ब्लैकमेल कर रहा था। इस नाम पर आरोपी ने कई बार उसके साथ रेप किया है। कुछ दिन पहले लड़की का रिश्ता तय हो गया था। आरोपी को इस बात की जानकारी मिली तो वह अपने दोस्तों के साथ फिल्मी अंदाज में तलावर लहराते हुए मोहल्ले में घुसा। उसके परिजनों के साथ पिटाई की और लड़की को खींचते हुए घर से ले गया।

परिजनों की पिटाई की
वहीं, परिजनों ने जब रोकने की कोशिश की तो हथियार से लैस लोगों ने उनकी पिटाई की है। युवती के माता-पिता और भाई की पिटाई की है। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाया है लेकिन किसी ने पीड़िता को बचाया नहीं। बताया जा रहा है कि यह घटना दो दिन पुरानी है लेकिन वीडियो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देख सकते हैं कि आरोपी कैसे बेखौफ होकर मोहल्ले में उत्पात मचा रहे हैं। सबके समाने वह पीड़िता को खींचकर ले जा रहे हैं।

हथियार लहराते रहे आरोपी
मोहल्ले में घुसे आरोपी लोगों को डराने के लिए हथियार लहराते रहे हैं। इससे मोहल्ले के लोग डर गए। किसी ने विरोध नहीं किया। हालांकि शोर शराबा होने से बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस पर आरोपी लड़की को वहीं छोड़कर चले गए।

दूसरी जगह रिश्ता होने से नाराज था आरोपी
इस दौरान घटनाक्रम को अंजाम देने वाले आरोपी युवक ने लड़की से कुछ दिन पहले दुष्कर्म किया। उसके बाद जब पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज करवा दी। फिर जब लड़की का दूसरी जगह रिश्ता तय होने लगा तो सनकी आशिक फिल्मी स्टाइल में अपने साथियों के साथ हाथों में तलवार और हथियार लहराते हुए उसके घर पहुंचा।

छह घंटे बाद दर्ज हुआ केस
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि पीड़िता और उसका परिवार रात आठ बजे केस दर्ज कराने पहुंचा था। इसके बावजूद रात एक बजे एफआईआर दर्ज की गई। इस दौरान पुलिस ने आरोपी युवक सलीम उर्फ कालू, उसके साथी जोधा, समीर और शाहरुख के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने धारा 341,376(2)(n), 506 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। ऐसे में मामला दो समुदायों के बीच होने की वजह से शहर के हिंदू संगठनों ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...