24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यअमरोहा की 'हवेली' में PCS अफसर ने मंगाई पनीर की सब्‍जी, ग्रेवी...

अमरोहा की ‘हवेली’ में PCS अफसर ने मंगाई पनीर की सब्‍जी, ग्रेवी में हड्डी निकली तो मच गया बवाल

Published on

अमरोहा

आपने ऐसी खबरें अक्‍सर पढ़ी होंगी कि स्विगी या जोमैटो पर वेज खाने का ऑर्डर दिया पर आ गया नॉनवेज। यूपी के अमरोहा से भी ऐसा मामला सामने आया है। यहां के एक होटल में पनीर की सब्‍जी में हड्डी निकल गई। खाने का ऑर्डर भी किसी ऐसे-वैसे ने नहीं, सीनियर पीसीएस अफसर ने दिया था। उत्‍तराखंड में तैनात इस अधिकारी ने तत्‍काल जिला प्रशासन से इसकी शिकायत की। हरकत में आए खाद्य विभाग ने सैंपल लेने के साथ ही होटल को सील कर दिया है। मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

यह पूरा मामला नैशनल हाइवे 8 स्थित गजरौला इलाके का है। यहां हवेली नाम से एक होटल है। उत्‍तराखंड के पीसीएस अफसर श्रीश कुमार की ड्यूटी ओडिशा में ऑब्‍जर्वर के रूप में लगी है। उन्‍हें दिल्‍ली से फ्लाइट पकड़नी थी। उत्‍तराखंड से दिल्‍ली के रास्‍ते में वह गजरौला स्थित इस होटल में खाने के लिए रुके। उनके साथ बेटा भी था। दोनों ने कढ़ाई पनीर की सब्‍जी मंगाई। खाना खाने के दौरान अफसर को सब्‍जी में हड्डी नजर आई। पूछने पर होटल के लोगों ने बताया रात में स्‍टाफ के लिए नॉनवेज खाना बना था और गलती से इसमें आ गया। इस पर पीसीएस अफसर ने ढाबे वालों को जमकर हड़काया। ढाबे वाले अपनी गलती मानने लगे।

सैंपल को प्रयोगशाला भेजा गया है: जिला खाद्य अधिकारी
इस बीच, शिकायत मिलते ही एसडीएम मौके पर पहुंच गईं। साथ ही खाद्य विभाग की टीम ने भी होटल से सैंपल कलेक्‍ट किया। जिला खाद्य अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि पनीर की सब्‍जी में नॉनवेज मिला है। हमने उसको सील कर प्रयोगशाला भेज दिया है। फिलहाल होटल को सील कर आगे की जांच की जा रही है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this