10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यपाटलिपुत्र से BJP प्रत्याशी रामकृपाल यादव पर फायरिंग मामले में एक व्यक्ति...

पाटलिपुत्र से BJP प्रत्याशी रामकृपाल यादव पर फायरिंग मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार, जानिए कौन है आरोपी

Published on

पटना

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रामकृपाल यादव के काफिले पर यहां हमले के सिलसिले में एक व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान मसौढ़ी निवासी विकास यादव के रूप की गई है। उन्होंने बताया कि फरार आठ अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। यादव ने आरोप लगाया कि उनके पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में मतदान खत्म होने के करीब एक घंटे बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) समर्थकों ने उन पर और उनके काफिले पर हमला किया।

सांसद समर्थक घायल
उन्होंने दावा किया कि पटना के मसौढ़ी इलाके में शाम करीब साढ़े सात बजे हुए हमले में उनके कुछ समर्थक घायल भी हुए हैं। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हमले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। चौधरी ने संवाददाताओं से कहा कि यह घटना बेहद निंदनीय है। जिस तरह से हमारे सांसद के काफिले पर राजद समर्थकों ने हमला किया, उससे पता चलता है कि लालू प्रसाद की पार्टी केवल हिंसा में विश्वास करती है। हम निर्वाचन आयोग से घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।

सांसद को नुकसान पहुंचाना लक्ष्य
उन्होंने कहा कि हमले का उद्देश्य यादव को नुकसान पहुंचाना था, लेकिन वह सुरक्षित बच गए। हालांकि, इस घटना में हमारे कई समर्थक घायल हो गए। पूर्व केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा कि उन्हें और उनके काफिले को निशाना बनाकर जिस तरह से गोलीबारी की गई, वह उसकी कभी कल्पना भी नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि मैं कभी भी सुरक्षा घेरे में नहीं रहता, क्योंकि मेरे मतदाता और पार्टी कार्यकर्ता रामकृपाल यादव की सुरक्षा करते हैं। मैंने कभी हिंसा की राजनीति नहीं की। शनिवार को मुझ पर और मेरे काफिले पर जिस तरह से गोलियां चलाई गईं, मैं कभी कल्पना भी नहीं कर सकता। मेरे कार्यकर्ताओं को पीटा गया, उनकी जान भी जा सकती थी।

घायल समर्थक से मुलाकात
उन्होंने कहा कि मैंने घायल समर्थकों से मुलाकात की, उनका उपचार किया जा रहा है और उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली। यादव का मुकाबला पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में राजद प्रमुख लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती से है। उधर, पुलिस इस घटना के बाद पटना के ग्रामीण इलाकों में लगातार तलाशी अभियान चला रही है। उसके साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। रामकृपाल यादव पर हमले के बाद बीजेपी आक्रामक मूड में है। बीजेपी की ओर से लगातार आरजेडी पर हमला किया जा रहा है। रामकृपाल यादव पाटलिपुत्र में मीसा भारती के खिलाफ मैदान में खड़े हैं।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this