18.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलमिल गया हर सवाल का जवाब, टीम इंडिया के कोच बनने पर...

मिल गया हर सवाल का जवाब, टीम इंडिया के कोच बनने पर गौतम गंभीर ने तोड़ी अपनी चुप्पी

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम में कोच के तौर पर राहुल द्रविड़ का उत्तराधिकारी कौन होगा, इसकी घोषणा अभी तक नहीं की गई है। आईसीसी टी20 विश्व कप के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो रहा है और वह इसे आगे नहीं बढ़ाना नहीं चाहते हैं। वहीं भारत के पूर्व ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर का नाम कोच के लिए सबसे आगे चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक गंभीर और बीसीसीआई के बीच बातचीत पूरी हो चुकी है और आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। ऐसे में अब गौतम गंभीर ने खुद टीम इंडिया की कोचिंग पर चुप्पी तोड़ी है।

गौतम गंभीर से अबुधाबी में एक कार्यक्रम के इतर कोच बनने को सवाल पूछा गया था। इसके जवाब में उन्होंने कि वह राष्ट्रीय टीम को कोचिंग देना पसंद करेंगे। गंभीर ने हाल में कोलकाता नाइट राइडर्स को तीसरा इंडियन प्रीमियर लीग खिताब दिलाया और उन्हें राहुल द्रविड़ के योग्य उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है। भारतीय टीम के मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 मई थी। लेकिन अभी तक स्पष्ट नहीं है कि गंभीर ने इसके लिए आवेदन भरा है या नहीं।

गौतम गंभीर का नाम है सबसे आगे
टीम इंडिया की कोचिंग को लेकर गंभीर ने कहा, ‘मैं भारतीय टीम को कोचिंग देना पसंद करूंगा। अपनी राष्ट्रीय टीम को कोचिंग देने से बड़ा कोई सम्मान नहीं है। आप 140 करोड़ भारतीयों और दुनिया भर के लोगों का प्रतिनिधित्व करोगे।’ इस हफ्ते के शुरु में भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने मुख्य कोच की भूमिका के लिए गंभीर का समर्थन करते हुए कहा था कि वह अच्छे उम्मीदवार हैं।

उन्होंने कहा, ‘मैंने अभी तक इस सवाल का जवाब नहीं दिया है, हालांकि बहुत लोगों ने मुझसे इसके बारे पूछा है। लेकिन अब मुझे आपको जवाब देना होगा।’ गंभीर ने कहा, ‘भारत को विश्व कप जीतने में 140 करोड़ भारतीय मदद करेंगे। अगर हर कोई हमारे लिए दुआ करना शुरू कर दे तथा हम उनका प्रतिनिधित्व करना और खेलना शुरू कर दें तो भारत विश्व कप जीत जायेगा। सबसे महत्वपूर्ण बात निर्भिक होना है।’

छुट्टियां मनाने यूएई गए थे गंभीर
गौतम गंभीर संयुक्त अरब अमीरात की निजी यात्रा पर थे और उन्होंने मेडोर अस्पताल में खेल चिकित्सा विभाग का दौरा किया। इसमें 2007 विश्व टी20 और 2011 वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के प्रमुख सदस्य रहे गंभीर की कोलकाता नाइट राइडर्स को हाल में सफलता दिलाने के लिए प्रशंसा की गई।गंभीर ने कहा, ‘एक खुशगवार ड्रेसिंग रूम ही सुरक्षित ड्रेसिंग रूम होता है। एक खुशगवार ड्रेसिंग रूम ट्रॉफी जीतने वाले ड्रेसिंग रूम में बदल जाता है। केकेआर में मैंने सिर्फ इसी मंत्र का पालन किया। भगवान की कृपा से यह वास्तव में कारगर रहा।’

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...