19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यसोशल मीडिया पर दोस्ती, ID हैक कर किया गैंगरेप, सहेली ने करवाई...

सोशल मीडिया पर दोस्ती, ID हैक कर किया गैंगरेप, सहेली ने करवाई थी आरोपी से मुलाकात

Published on

अजमेर,

राजस्थान के अजमेर में नाबालिग की इंस्टाग्राम आईडी हैक कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पुलिस ने एक लड़के को निरुद्ध किया है. आरोप है कि पीड़िता से आरोपी ने इंस्टाग्राम पर जान पहचान की. इसके बाद उसकी इंस्टाग्राम आईडी हैक कर ली. फिर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग से कई बार दुष्कर्म किया.

एसपी देवेंद्र बिश्नोई ने बताया कि आरोपी अजमेर का रहने वाला इरफान है. पीड़िता की सहेली ने आरोपी से मुलाकात करवाई और बाद में दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट एक दूसरे के साथ साझा कर लिए. शातिर आरोपी ने पीड़िता को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया. पीड़िता को बहला फुसलाकर उसके अश्लील फोटो मंगवा लिए.

‘धमकी देकर पैसों की करने लगा डिमांड’
इसके बाद उन फोटो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा. बात यहीं तक नहीं थी. फोटो वायरल करने की धमकी देकर पैसों की डिमांड करने लगा. उसने पीड़िता से कई बार रुपए भी ऐंठे. पीड़िता बार-बार ऐसा होने पर परेशान होकर उसने यह पूरी आप बीती अपने पिता को बताई. पीड़िता के पिता ने किश्चयगंज थाने में पूरे मामले को लेकर शिकायत दी.

‘अन्य आरोपी की तलाश कर रही है पुलिस’
मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की. इसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्त में ले लिया. अजमेर पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि इस रैप कांड में अन्य आरोपी भी शामिल है, जिनकी तलाश की जा रही है

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this