18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेलविश्व कप का पहला मैच और स्टेडियम खाली-खाली, सोशल मीडिया पर वेस्टइंडीज...

विश्व कप का पहला मैच और स्टेडियम खाली-खाली, सोशल मीडिया पर वेस्टइंडीज की हो रही है बेइज्जती

Published on

गुयाना:

कैरेबियाई टी20 विश्व कप का आगाज रविवार को गुयाना में वेस्टइंडीज और पापुआ न्यू गिनी के मैच से हुआ, लेकिन स्टेडियम में दर्शकों की कमी और उत्साह की कमी देखने को मिली। प्रोविडेंस स्टेडियम की सीटें सिर्फ आधी ही भरी थीं और ज्यादातर स्टैंड खाली पड़े थे। यह टी20 विश्व कप का 9वां संस्करण है जिसे संयुक्त रूप से अमेरिका और वेस्टइंडीज द्वारा होस्ट किया जा रहा है।

अमेरिका और कनाडा के बीच मैच के साथ इस इस टूर्नामेंट की शुरुआत हुई थी। वेस्टइंडीज में पहले टी20 विश्व कप मैच में इतने कम दर्शकों को देखकर सोशल मीडिया पर उसके मेजबानी को लेकर फैंस ने अपनी निराशा जताई है। वेस्टइंडीज क्रिकेट को बोर्ड को खूब ट्रोल किया जा रहा है।

मैच में वेस्टइंडीज ने जीता था टॉस
पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। हरी घास वाली पिच के बावजूद दो बार की चैंपियन टीम ने अपने प्लेइंग इलेवन में तीन स्पिनरों रोस्टन चेस, अकील होसेन और गुडाकेश मोती के साथ उतरने का फैसला किया।

पापुआ न्यू गिनी की टीम ने जिम्बाब्वे को हराकर लगातार जीत दर्ज करते हुए अपने दूसरे टी20 विश्व कप में क्वालीफाई किया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ पीएनजी की टीम अपना दूसरा इंटरनेशनल मैच खेलने उतरी। दोनों टीमों के बीच एकमात्र आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 2018 में जिम्बाब्वे में वनडे विश्व कप के लिए क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में हुआ था, जहां वेस्टइंडीज के तत्कालीन कप्तान जेसन होल्डर के नाबाद 99 रनों की बदौलत टीम को छह विकेट से जीत मिली थी।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...