18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यदिल्ली से हरिद्वार जा रही कार आग का गोला बनी, चार लोग...

दिल्ली से हरिद्वार जा रही कार आग का गोला बनी, चार लोग जिंदा जले, सिर्फ कंकाल बचे

Published on

मेरठ:

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के जानी क्षेत्र में कावड़ पटरी मार्ग पर रविवार रात एक सेंट्रो कार में अचानक आग लग गई। कार में मौजूद चार लोग जिंदा जल गए। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचती, तब तक कार जलकर खाक हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस को कार में चार लोगो के कंकाल मिले।

एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह ने बताया कि दिल्ली से हरिद्वार जा रही एक सेंट्रो कार के जलने की सूचना मिली थी। सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग इतनी तेज थी कि आसपास की झाड़ियों में भी आग लग गई थी। कार की आग बुझाने पर उसमें चार कंकाल मिले हैं।

फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है। अभी किसी की भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। आसपास के जिलों को सूचना दी जा रही है। कार की चेचिस नंबर आदि से कार मालिक की पहचान की जाएगी। आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी। फिलहाल फोरेंसिक जांच के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this