18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यये क्या...लोकसभा में 400 पार, विधानसभा में 31 सीटों पर लड़ी BJP...

ये क्या…लोकसभा में 400 पार, विधानसभा में 31 सीटों पर लड़ी BJP फिर भी नहीं खुला खाता, जानें कितने वोट मिले

Published on

गंगटोक:

बीजेपी ने सिक्किम में 31 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ा, लेकिन वह एक भी सीट नहीं जीत पाई है। राज्य के निवर्तमान सदन में उसके 12 सदस्य थे। सिक्किम विधानसभा के नतीजे रविवार को घोषित किए गए, जिसमें सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने 32 में से 31 सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखी है। हिमालयी राज्य में भाजपा को केवल 5.18 प्रतिशत वोट ही मिल सके। एसकेएम को 58.38 प्रतिशत वोट मिले, जबकि सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट को 27.37 प्रतिशत वोट मिले। सिक्किम भाजपा अध्यक्ष दिली राम थापा अपर बुर्तुक विधानसभा क्षेत्र में एसकेएम उम्मीदवार काला राय से हार गए। मौजूदा विधायक एवं पूर्व मंत्री थापा 2,968 मतों से राय से हार गए। राय को 6,723 वोट मिले, जबकि थापा को 3,755 वोट मिले।

राज्य में अकेले लड़ी बीजेपी
सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के डी बी थापा को 1,623 वोट मिले, जबकि बी के तमांग (सीएपी-ए) को 581 वोट मिले। बीजेपी ने लाचेन मंगन सीट को छोड़कर 31 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ा और अधिकांश सीट पर बीजेपी के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। बीजेपी ने मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व वाले सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के साथ अपना गठबंधन तोड़ने के बाद अकेले चुनाव में उतरने का फैसला किया था। बीजेपी ने सीट बंटवारे की बातचीत सम्मानजनक सीट की उसकी मांग पूरा करने में एसकेएम की अनिच्छा के कारण टूटने के बाद चुनाव में अकेले लड़ने का फैसला किया था।

1994 में ली थी एंट्री
निवर्तमान सिक्किम विधानसभा में बीजेपी के 12 विधायक थे, जिनमें से दस विपक्षी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के दलबदलू थे, जबकि दो अन्य ने एसकेएम के साथ गठबंधन में अक्टूबर 2019 में हुए विधानसभा उपचुनाव जीते थे। उन 12 विधायकों में से पांच ने पार्टी छोड़ दी है, जिनमें से तीन एसकेएम में शामिल हो गए हैं और एसकेएम के चिह्न पर विधानसभा चुनाव लड़े। शेष सात बीजेपी विधायकों में से केवल दो को विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट मिला है। सिक्किम में 2019 के विधानसभा चुनाव तक बीजेपी का चुनावी ‘ट्रैक रिकॉर्ड’ बहुत खराब रहा है। बीजेपी ने 1994 में सिक्किम की चुनावी राजनीति में प्रवेश किया था, जब उसने तीन सीट पर चुनाव लड़ा था और तीनों सीट पर उसकी जमानत जब्त हो गई थी।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this