15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यनौतपा का आज आखिरी दिन : राजधानी में बदला मौसम का मिजाज,...

नौतपा का आज आखिरी दिन : राजधानी में बदला मौसम का मिजाज, बिलासपुर सहित इन जिलों में बारिश आसार

Published on

रायपुर।

छत्तीसगढ़ में नौतपा के दौरान इन दिनों लगातार ही भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं आज नौतपा के आखिरी दिन मौसम ने अपना मिजाज बदला है। प्रदेश के राजधानी रायपुर साहित कई इलाकों में कल देर रात बादल छाए रहने की वजह से गर्मी के प्रकोप से इस दौरान लोगों को थोड़ी राहत मिली हैं। ऐसे में नौतपा के भीषण गर्मी के कहर बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर मिली हैं। दरअसल प्रदेश के कई जिलों में आज झमाझाम बारिश होने की संभावनाएं जताई है। जानकारी के मुताबिक आज यहां का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।

जल्द होगी मानसून की एंट्री :
इसके साथ ही राजधानी समेत प्रदेश के आसपास के जिलों के मौसम में आज बदलाव होंगे।मौसम विभाग ने बिलासपुर संभाग और बस्तर, रायपुर में बूंदाबांदी बारिश के साथ अंधड़ चलने की संभावना जताई हैं। देश में प्री मानसून की एंट्री के बाद से ही केरल के कई जिलों में इन दिनों लगातार ही बारिश हो रही है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में भी मानसून का असर देखने को मिलेगा, वहीं जल्द ही प्रदेश की जनता को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी.मौसम विभाग के मुताबिक देश में मानसून ने 31 मई को दस्तक दी हैं,और छत्तीसगढ़ में मानसून की 13 जून तक दस्तक दे देगा। प्रदेश में अचानक मौसम में बदलाव होगा और जमकर बारिश होगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार देश में 31 मई और छत्तीसगढ़ में 13 जून तक मानसून की एंट्री होगी।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this