रायपुर।
लोकसभा चुनाव के सभी सातों चरण के मतदान अब पूरे हो गए हैं। 4 जून को लोकसभा सीटों में मतों की गिनती होगी। राजधानी रायपुर में सेहबहार इंजीनियरिंग के कॉलेज में मतगणना होनी हैं। सुबह 8 बजे मतों की गिनती शुरू होगी। जानकारी के मुताबिक प्रदेश में सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होगी। मतगणना केंद्र में मतगणना नियुक्त अधिकारी कर्मचारी कार्य में प्रवेश पत्र से कर सकेंगे।
रिजर्व स्टाफ किए गए नियुक्त
वहीं इसके 24 घंटे पहले ही विधानसभावार रेंडमाइजेशन किया जाएगा। मतगणना के दिन सुबह 5 बजे टेबल का आबंटन होगा। बता दें कि प्रत्येक विधानसभा के लिए 14-14 टेबल लगाए जाएंगे, और प्रत्येक टेबल पर एक गणना निरीक्षक, एक गणना सहायक, एक माइक्रो आब्जर्वर और एक ग्रुप डी कर्मचारी होंगे, इसके साथ ही रिजर्व स्टाफ भी नियुक्त किए जाएंगे।
इन मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी :
इसके साथ ही मतगणना के दिन भाजपा का एक्शन प्लान तैयार हैं। प्रदेश के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों के बीजेपी मंत्रियों को इसका प्रभार सौंपा गया हैं। जिसमें उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को मिला राजनांदगांव का प्रभार मिला हैं। इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री अरुण साव को बिलासपुर से लोकसभा की कमान सौपी गई हैं। सरगुजा सीट पर मंत्री रामविचार नेताम नजर रखेंगे। मंत्री केदार कश्यप बस्तर सीट की कमान संभालेंगे। मंत्री टंकराम वर्मा को दुर्ग लोकसभा का प्रभार मिला हैं। मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ में मतगणना पर नजर रखेंगे।
