10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यअब UP में दरिंदगी : खाना खाकर सोया मजदूर तो जगाने के...

अब UP में दरिंदगी : खाना खाकर सोया मजदूर तो जगाने के लिए कर दिया पेशाब, MP जैसी वारदात

Published on

लखनऊ,

मध्य प्रदेश की तरह ही लखनऊ में भी एक शख्स के चेहरे पर पेशाब करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी ने दलित युवक के मुंह पर पेशाब कर दिया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित मजदूरी करता है और काम करने के बाद सो रहा था. आरोप है कि उसे उठाने के लिए आरोपी संजय मौर्या ने पीड़ित राजकुमार रावत के ऊपर पेशाब कर दिया. हालांकि इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस में की गई है जिसके बाद पुलिस कार्रवाई का दावा कर रही है.

जानकारी के मुताबिक दुबग्गा थाना क्षेत्र के चंदिया खेड़ा के पास पीड़ित राजकुमार रावत अपने परिवार के साथ रहता है और पास में मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता है. वो दिन में गिट्टी उठाने का काम करता है.

घटना के दिन पीड़ित खाना खाकर दोपहर में सो रहा था. इस पर आरोपी संजय मौर्या ने उसे उठाने के लिए उसके मुंह पर पेशाब कर दिया और उसका वीडियो भी बनाया. उस वीडियो को उसने दूसरे लोगों को फॉरवर्ड भी कर दिया.

इसके बाद पीड़ित के परिजनों ने इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है. डीसीपी (पश्चिम जोन) दुर्गेश कुमार के मुताबिक इस मामले की जानकारी मिली है और इसके वीडियो के आधार पर पीड़ित परिवार ने तहरीर दी है.

उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी जिसके बाद आरोपी की गिरफ़्तारी की जाएगी. पीड़ित परिवार मज़दूरी करता है और दुबग्गा इलाके में रहता है. बता दें कि बीते साल जुलाई महीने में मध्य प्रदेश के सीधी में ऐसी ही एक वारदात का वीडियो सामने आया था. आरोपी प्रवेश शुक्ला ने आदिवासी शख्स दशमत रावत पर पेशाब कर दिया था. रावत ने बाद में कहा था कि यह घटना 2020 में उसके साथ हुई थी.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this