10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यबिहार : हत्या के बाद पेड़ से टांगा 12 साल के बच्चे...

बिहार : हत्या के बाद पेड़ से टांगा 12 साल के बच्चे का शव, 900 रुपये चुराने का था आरोप

Published on

मुजफ्फरपुर,

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक 12 साल के बच्चे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि 900 रुपये की चोरी के आरोप में मासूम की हत्या कर शव को पेड़ से टांग दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया.

यह घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के दुबियाही गांव में हुई. जहां एक 12 साल के मासूम बच्चे का शव पेड़ से टंगा मिला. मृत बच्चे की पहचान मकेश्वर महतो के पुत्र विवेक कुमार के तौर पर हुई है. जिस पर 900 रुपये की चोरी का आरोप था. बताया जा रहा है कि पंचायत में विवेक ने रुपये के चोरी करने की बात को स्वीकार किया था.

चोरी के आरोप में 12 साल के बच्चे की हत्या
पिता ने पंचायत में रुपये लौटाने की बात भी कही थी. उसी रात विवेक गायब हो गया था और सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला. मृतक बच्चे की मां संगीता देवी ने रुपये चोरी के मामले में हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया था. बताया जा रहा है कि विवेक ने पास के ही पोखरैरा गांव से एक व्यक्ति के घर से पैसे चुराए थे.

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
इस मामले पर एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि एक बच्चे का शव बरामद किया गया है. घटना स्थल पर से FSL टीम भी जांच कर रही हैं और नमूनों को संकलित किया जा रहा है. परिजन के बयान पर शिकायत दर्ज कर ली गई है. उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this