16.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराजनीतिटिकट मिलने के बाद भी चुनाव लड़ने को तैयार नहीं कांग्रेस नेता,...

टिकट मिलने के बाद भी चुनाव लड़ने को तैयार नहीं कांग्रेस नेता, इस राज्य में 35 में से 19 प्रत्याशियों ने ही लड़ा चुनाव

Published on

नई दिल्ली

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का हाल इस कदर हो गया है कि खुद उसकी ही पार्टी के नेताओं को अपने शीर्ष नेतृत्व और पार्टी पर ही भरोसा नहीं रह गया है। इसी वजह से पूर्वोत्तर के एक राज्य में पार्टी ने विधानसभा के चुनाव में 35 प्रत्याशियों को टिकट दिया था। लेकिन उसमें से केवल 19 प्रत्याशियों ने ही चुनाव लड़ा और उसमें से केवल एक उम्मीदवार ही चुनाव जीतने में कामयाब रहा। यानी पुरे राज्य में किसी तरह से पार्टी का खाता खुल पाया है।

देश में हुए लोकसभा चुनाव के साथ ही कई राज्यों में विधानसभा चुनाव भी हुए हैं। इसमें से ही पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में भी विधानसभा के चुनाव हुए हैं। जहां कि 60 विधानसभा में से कांग्रेस को महज 1 सीट पर जीत मिली है। जबकि पिछली बार हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 4 सीटों पर जीत मिली थी। यानी पांच साल में पार्टी का 1 विधायक केवल जीत पाया है।

इस बार हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने राज्य की 60 विधानसभा में से 35 सीटों पर पार्टी ने टिकट जारी किया था। लेकिन 35 सीटों पर टिकट जारी होने के बाद बाद भी पार्टी के 10 प्रत्याशियों ने नामांकन ही नहीं किया। जबकि 5 ने नामांकन दाखिल करने के बाद नाम वापस ले लिया और एक प्रत्याशी ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया।

पार्टी के 9 उम्मीदवार ऐसे थे जिन्होंने टिकट लेकर भी चुनाव नहीं लड़ा। इस वजह से प्रदेश कांग्रेस ने सभी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए 6 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी के अनुसार इन प्रत्याशियों ने पार्टी को चुनाव नहीं लड़ने की सूचना नहीं दी थी।

2 जून को आए प्रदेश विधानसभा के नतीजे में 60 विधानसभा में से कांग्रेस को महज 1 सीट पर जीत मिली जबकि सत्तारूढ़ बीजेपी के खाते में 46 सीटें गई है। बीजेपी ने इस बार चुनाव राज्य के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के नेतृत्व में लड़ा था। 10 सीटों की स्थिति तो ऐसी थी कि बीजेपी के 10 उम्मीदवार बिना चुनाव लड़े ही निर्विरोध चुनाव जीत गए। यानी 60 में से 50 सीटों पर ही मतदान हुआ था।

यानी 35 में से 19 उम्मीदवारों ने ही नामांकन दाखिल किया। जिसमें से 1 प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाया है। यानी की पार्टी को चुनाव जीतना तो प्राथमिकता बाद में है पहले संगठन और पार्टी को एकजुट करना सबसे बड़ी चुनौती है।

 

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...