16.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराजनीति'BJP की 300 सीटें पार तो वो जनता का नहीं EVM का...

‘BJP की 300 सीटें पार तो वो जनता का नहीं EVM का वोट है’, Exit Poll पर बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा चुनाव में सात चरणों का मतदान खत्म होने के बाद शनिवार को एग्जिट पोल आ चुके हैं. एग्जिट पोल नतीजों में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को बहुमत मिलने संभावनाएं हैं, जबकि कांग्रेस इंडिया ब्लॉक को बहुमत मिलने का दावा कर रही है. इसी बीच दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह का कहना है कि अगर जनता का वोट पड़ा है तो इनको (बीजेपी) बहुतम नहीं मिलेगा.

दिग्विजय सिंह से भोपाल में जब तमाम एग्जिट पोल में एनडीए को मिल रहे बहुमत के अनुमान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘जनता का वोट अगर पड़ा है तो इनको(भाजपा) बहुमत नहीं मिल रहा है. कांग्रेस पार्टी ने 295 का जो आंकड़ा दिया है वो सही है. यदि (भाजपा)300 पार है तो वो जनता का वोट नहीं है, वो EVM का वोट है…’

इंतजार करें: सोनिया गांधी
वहीं, दिग्विजय से पहले कांग्रेस की चेयर पर्सन सोनिया गांधी ने एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आप बस इंतजार करें और देखें. सोनिया गांधी और राहुल गांधी तमिलनाडु के पूर्व सीएम करुणानिधि को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचीं थीं, जहां उनसे एग्जिट पोल्स में एनडीए को बहुमत मिलने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि आप सब इंतजार करें और देखें.

एग्जिट पोल में NDA को बहुमत
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में एक बार फिर NDA की सरकार बनती दिख रही है. एग्जिट पोल के मुताबिक, NDA को 361-401, INDIA को 131-166 और अन्य को 8-20 सीटें मिलने का अनुमान है.बता दें कि मध्य प्रदेश में INDIA ब्लॉक को 33 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है. वहीं, सीट की बात करें तो प्रदेश की 29 सीटों में से NDA को 28-29 सीट मिलने का संभावनाएं हैं, जबकि कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने की आशंका है.

 

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...