17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराजनीतिसोमनाथ भारती ने सिर मुंडवाने वाली पोस्ट की बताई वजह, बोले- इनका...

सोमनाथ भारती ने सिर मुंडवाने वाली पोस्ट की बताई वजह, बोले- इनका सीधे तरीके से जीतना असंभव

Published on

नई दिल्ली ,

लोकसभा चुनाव में मतदान की प्रक्रिया खत्म होने के बाद अब नतीजों का इंतजार है. इसी बीच आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सोमनाथ भारती नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के गोल मार्किट काउंटिंग सेंटर पहुंच गए हैं. उन्होंने EVM को लेकर कई आशंकाएं जताई हैं. आप नेता ने बातचती में कहा कि हमारा मकसद है कि जिस प्रकार से वोटिंग हुई है. वो यहां रिफ्लेक्ट होनी चाहिए. अगर 3 यूनिट का सीरियल नंबर 17 सी दे रहे हैं तो वो काउंटिंग के दौरान नजर आना चाहिए. साथ ही उन्होंने अपना सिर मुंडवाने वाली पोस्ट के पीछे की वजह भी बताई है.

सोमनाथ भारती ने कहा कि हमारी तैयारियों में कोई छुपी हुई चीज नहीं है. जिस प्रकार से वोटिंग हुई है वो यहां रिफ्लेक्ट होनी चाहिए, अगर मतदान केंद्र से हम तीन सीरियल नंबर 17 सी में रिकॉर्ड कर दे रहे हैं, आपको तो 17 सी रिफ्लेक्ट होने चाहिए काउंटिंग के दौरान. जो भी बॉक्स खुलने उसका VVPAT नंबर और यूनिट नंबर, वोट नंबर मैच करना चाहिए. अगर गड़बड़ी नज़र आई तो मतलब गड़बड़ी हुई है.

‘हम CCTV फुटेज की कर रहे हैं मांग’
उन्होंने आगे कहा कि जो हम देख रहे हैं. पहले चरण के 11 दिन बाद 6% मतदान बढ़ा दिया. हम सिर्फ कानून फॉलो करना चाहते हैं. इन्होंने 5 दिन बाद वर्कर्स को EVM निगरानी की अनुमति दी है. पहले ये बोल रहे थे कि उम्मीदवार खुद या उसके पोलिंग एजेंट ईवीएम की मॉनिटरिंग के लिए बैठेंगे, पर रविवार को इन्होंने इसकी अनुमति दे दी. अब हमने पिछले दिनों की CCTV फुटेज की मांग की है. कल से दो-दो, तीन-तीन वर्कर्स की 6-6 घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है. आज सुबह पुलिस ने हमारे वर्क्स को बाहर भी कर दिया. जिस तरह से भाजपा ने माहौल बनाया है. अगर ग्राउंड रिएलिटी रिफ्लेक्ट न करे तो गड़बड़ी है.

अच्छे मार्जिन से होगी जीत: सोमनाथ भारती
उनसे जब EVM पर शक को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान इन्होंने गड़बड़ी की, 1700 वोटिंग वाला बूथ पर सिर्फ एक ही मशीन थी. ये कैसे हो सकता है कि 1700 वोट मशीन पर डल जाएं. वोट डालने के लिए 20-22 घंटे चाहिए. इन्होंने जानबूझकर बदमाशी की है, बदमाशी के बावजूद दिल्ली में इंडिया ब्लॉक के 7 उम्मीदवार जीतेंगे. भाजपा की नीति के खिलाफ भारी वोट हुआ है, संभावना ही नहीं है कि भाजपा उम्मीदवार जीतें. डेमोक्रेटिक प्रक्रिया में जिसका विश्वास न हो, वो व्यक्ति कुछ-न-कुछ हरकत करेगा. अगर ये रिजल्ट जमीनी हकीकत यानी 70 से 75% वोटिंग इंडिया ब्लॉक के लिए रिफ्लेक्ट करना चाहिए. मेरा इतना अच्छा मार्जिन रहेगा कि भाजपा शर्मसार हो जाएगी.

सिर मुंडवाने की पोस्ट की क्या है वजह
वहीं, सिर मुंडवाने वाली पोस्ट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से चुनाव प्रचार के दौरान गलत भाषा का प्रयोग किया. इससे पता चलता है कि इनका विश्वास खत्म हो गया है और ये जीत नहीं रहे हैं. जमीना हकीकत यहीं थी कि भाजपा को वोट नहीं पड़ रहा है. अगर ऐसे वातावरण में इन्होंने कुछ करके, क्योंकि DM को कॉल करके धमकाने की बात सामने आई. उन्होंने आगे कहा कि इन्होंने गलतियां इतनी की हैं, अगर ये हार गए तो हिसाब-किताब का डर है. इनका सीधे तरीके से जितना असंभव है. इसलिए सनातनी होने के नाते जब किसी की मृत्यु होती है तो सिम्बोलिक रूप में सिर मुंडवा कर संदेश देते हैं और उसी तर्ज पर मैंने सिर मुंडवाने की बात कही है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...