9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराजनीति'काउंटिंग में गड़बड़ी दिखे तो तुरंत वीडियो भेजें', कार्यकर्ताओं के लिए कांग्रेस...

‘काउंटिंग में गड़बड़ी दिखे तो तुरंत वीडियो भेजें’, कार्यकर्ताओं के लिए कांग्रेस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा चुनाव की मतगणना में कुछ ही समय बचा है. मंगलवार सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो जाएगी. इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर लगी गई हैं. सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. उधर, चुनावों के एग्जिट पोल में एक बार फिर केंद्र में मोदी सरकार बनती दिख रही है. वहीं इन एग्जिट पोल्स पर विपक्ष ने सवाल उठाते हुए इन्हें खारिज कर दिया है. इस सबके बीच कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ता और पोलिंग एजेंट्स के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं.

दरअसल, कांग्रेस ने मतगणना के दिन संभावित गड़बड़ी को लेकर दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. पार्टी की तरफ से कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि सभी को सजक रहना है और अगर उनको कोई धांधली नजर आती है तो वो उसका वीडियो बनाकर हेल्पलाइन नंबर पर भेजें. इसको लेकर एक बड़ी लीगल टीम भी सेटअप की गई है.

कार्यकर्ताओं को लिखे पत्र में कांग्रेस ने कहा, “यह जनता का चुनाव है. जैसा कि हमने पिछले कुछ हफ्तों में देखा है, भाजपा और उनके नेताओं ने बार-बार नैतिक आचार संहिता का उल्लंघन किया, संविधान को बदलने और भारतीय लोकतंत्र को खत्म करने की बात खुलेआम कही. भाजपा के इस नैतिक रूप से भ्रष्ट आचरण के कारण ही हमें कल मतगणना के दौरान सतर्क रहने की जरूरत है. हम कांग्रेस पार्टी के हर कार्यकर्ता से अपील करते हैं कि वे लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने घरों से बाहर निकलें. हम घर से टीवी समाचार देखने और परिणाम देखने के बजाय, सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध करते हैं कि वे जिला कांग्रेस कार्यालयों और राज्य कांग्रेस मुख्यालयों में पहुंचकर हमारे वोटों की सुरक्षा में पार्टी के प्रयासों में मदद करें.”

दिल्ली में निगरानी केंद्र शुरू
कांग्रेस ने कहा कि हम राज्य प्रभारियों से अनुरोध करते हैं कि वे कांग्रेस कार्यालयों में पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करें. कृपया पार्टी कार्यकर्ताओं को उन जगहों पर ले जाने के लिए परिवहन की व्यवस्था भी करें जहां मतगणना में कोई समस्या हो. हमने दिल्ली में एक निगरानी केंद्र शुरू किया है जो 24 घंटे पूर्णकालिक रूप से काम करेगा. अगर आपको कभी भी लगता है कि मतगणना केंद्र पर कुछ संदिग्ध हो रहा है, तो कृपया उसे अपने फोन पर रिकॉर्ड करें और तुरंत हमारे हेल्पलाइन नंबर पर वीडियो भेजें. हमने ऐसी किसी भी विसंगति पर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए एक विशाल कानूनी टीम का गठन किया है. कृपया वीडियो के साथ मतगणना केंद्र और लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का नाम भेजें.

पार्टी की तरफ से कहा गया है, ” हम कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता से अनुरोध करते हैं कि वे स्थानीय मतदाताओं के संपर्क में रहें और मतगणना विसंगतियों के बारे में किसी भी जानकारी को कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय तक पहुंचाएं. हमें मतगणना प्रक्रिया के दौरान सभी संभावित व्यवधानों और कदाचारों को रोकना होगा. यह चुनाव हमारे संविधान का भाग्य तय करेगा. हमारे देश का भविष्य आपके हाथों में है. इसलिए, अगले 24 घंटों के लिए सतर्क और चौकस रहें. इस नंबर पर वीडियो भेजें – +91 7982839236. कृपया इस नंबर पर किसी भी मतगणना विसंगति के बारे में जानकारी भेजें – +91 9560822897.”

कांग्रेस ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बुलाई बैठक
पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की ओर से गठबंधन के सभी वरिष्ठ नेताओं को कल मंगलवार रात या परसों सुबह तक दिल्ली में रहने के लिए बुलाया गया है. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी इस पर सकारात्मक रुख अपनाया है. चुनाव नतीजों के बाद बैठक होगी. अगर सीटों की संख्या उम्मीद और आकलन के मुताबिक नहीं आती है तो प्रदर्शन/प्रेस कॉन्फ्रेंस/राष्ट्रपति से मुलाकात समेत अन्य विकल्पों पर चर्चा होगी, जहां चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए जा सकते हैं.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...