8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप में भीड़ ने की थी ईसाई शख्स...

पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप में भीड़ ने की थी ईसाई शख्स की पिटाई, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत

Published on

लाहौर,

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ईशनिंदा के आरोप में पिछले सप्ताह हिंसक भीड़ ने एक बुजुर्ग ईसाई व्यक्ति की पिटाई कर दी थी. जिसकी वजह से वो शख्स घायल हो गया था. पुलिस ने सोमवार को बताया कि उस शख्स मौत हो गई है.

ये घटना पिछले महीने यानी 25 मई को हुई थी. पीटीआई के मुताबिक, जब कट्टरपंथी इस्लामी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में एक उग्र भीड़ ने लाहौर से लगभग 200 किलोमीटर दूर पंजाब के सरगोधा जिले में मुजाहिद कॉलोनी में ईसाई समुदाय के लोगों पर हमला कर दिया था, जिसमें दो ईसाई और 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे.

उग्र भीड़ ने ईसाइयों के घरों और संपत्तियों को जला दिया था और वहां जमकर लूटपाट की थी. पुलिस के अनुसार, भीड़ ने नजीर मसीह उर्फ ​​लजार मसीह नामक एक बुजुर्ग ईसाई के घर और जूता कारखाने को घेर लिया था और उन पर कुरान के अपमान का आरोप लगाया था. उग्र भीड़ ने जूता कारखाने, कुछ दुकानों और कुछ घरों में आग भी लगा दी थी.

इस संबंध में दर्ज की गई एफआईआर में कहा गया है, ‘उन्होंने मसीह को भी बेरहमी से जला दिया, लेकिन समय पर भारी पुलिस बल के पहुंचने से मसीह और ईसाई समुदाय के 10 अन्य सदस्यों को बचा लिया गया.’ एफआईआर में कहा गया है कि जूता फैक्ट्री के बाहर पवित्र कुरान के कुछ पन्ने पाए गए थे, जिससे स्थानीय लोग भड़क गए थे.

पुलिस ने बताया कि सरगोधा के संयुक्त सैन्य अस्पताल (CMH) में इलाज करा रहे मसीह की रविवार को मौत हो गई. उनके भतीजे इरफान गिल मसीह ने भी मौत की पुष्टि कर दी थी. हालांकि मृतक के परिवार ने अपवित्रीकरण के दावों से इनकार किया, लेकिन उन्होंने कहा कि भीड़ उसे मारना चाहती थी. एफआईआर में कहा गया है कि जब पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया तो उग्र भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया.

भीड़ के हमले में पुलिस अधिकारियों सहित कम से कम 10 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. पुलिस ने ईसाइयों, उनकी संपत्तियों और पुलिस कर्मियों पर हमला करने में कथित रूप से शामिल कुल 140 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आतंकवाद और अन्य आरोपों के तहत 450 से अधिक लोगों पर मामला दर्ज किया है.

आपको बताते चलें कि पिछले वर्ष, प्रांतीय राजधानी से लगभग 130 किलोमीटर दूर, फैसलाबाद जिले के जरानवाला तहसील में ईसाइयों के कम से कम 24 चर्च और 80 से अधिक घरों को एक भीड़ ने जला दिया था, जो इस खबर से नाराज़ थे कि दो ईसाइयों ने कुरान का अपमान किया है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...