8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचांद के अंधेरे वाले हिस्से में दूसरी बार स्पेसक्राफ्ट उतारने वाला पहला...

चांद के अंधेरे वाले हिस्से में दूसरी बार स्पेसक्राफ्ट उतारने वाला पहला देश बना चीन

Published on

नई दिल्ली,

चीन चंद्रमा के अंधेरे वाले हिस्से में दूसरी बार अपना यान उतारने वाला पहला देश बन गया है. ड्रैगन ने अपना मानवरहित स्पेसक्राफ्ट चांगई-6 (Chang’e-6) लैंडर मून के फार साइड पर उतार दिया है. इस जगह पर सूरज की रोशनी एकदम नहीं पड़ती. चंद्रमा का ये हिस्सा हमेशा अंधेरे में रहता है. यहां पर पारा माइनस में रहता है.

चीन का यान वहां से मिट्टी और पत्थर का सैंपल लेकर धरती पर वापस आएगा. दुनिया में यह काम पहली बार होगा, जब कोई देश चीन के अंधेरे वाले हिस्से से सैंपल लेकर धरती पर वापस आएगा. इस मिशन के साथ ही चीन का दुनिया भर में स्पेस पावर स्टेट्स बढ़ गया है. चीन तेजी से चंद्रमा पर अपने मिशन को सफलतापूर्वक पूरा कर रहा है.

अमेरिका चंद्रमा पर एस्ट्रोनॉट्स भेजना चाहता है. चंद्रमा पर अपना बेस बनाना चाहता है. लेकिन संभावना ये है कि अमेरिका और अन्य देशों की तुलना में चीन ये काम कहीं पहले न कर ले. चीन का चांगई-6 यान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर मौजूद एटकेन बेसिन में उतरा है. यह उल्कापिंड की टक्कर से बना चंद्रमा का विशालकाय इम्पैक्ट क्रेटर है.

चीन की स्पेस एजेंसी CNSA ने कहा है कि इस मिशन में काफी ज्यादा इनोवेशन किए गए हैं. कई तरह की दिक्कतें आई हैं. चांगई-6 में गए सभी पेलोड्स पहले से तय काम ही करेंगे. चंद्रमा पर उन्हें कई तरह के खोज करने हैं. चंद्रमा के जिस हिस्से में चीन का यान गया है, वो हिस्सा धरती से नहीं दिखता.

चांद के अंधेरे वाले हिस्से में ज्यादा गहरे, बड़े क्रेटर हैं. उस तरफ से कम्यूनिकेशन करना भी आसान नहीं है. इसलिए किसी भी मिशन के फेल होने की आशंका ज्यादा रहती है. यूरोपियन स्पेस एजेंसी के टेक्निकल ऑफिसर नील मेलविले-केनी, जो चीन की स्पेस एजेंसी के साथ काम कर रहे हैं, उन्होंने बताया की कम्यूनिकेशन की सीधी लाइन न होने की वजह से मिशन पूरा करना आसान नहीं होता. आपका नियंत्रण नहीं होता.

नील ने बताया कि मिशन को पूरी तरह से ऑटोमैटिक मोड पर छोड़ना पड़ता है. स्पेसक्राफ्ट अपने इंटेलिजेंस और ऑनबोर्ड कंप्यूटर में लोडेड प्रोग्राम के हिसाब से ही काम करता है. इससे पहले चीन ने चांगई मिशन के पांच स्पेसक्राफ्ट चंद्रमा पर भेजे हैं. सभी सफलतापूर्वक काम कर रहे हैं. इस साल चंद्रमा पर धरती से भेजा गया तीसरा यान है. इससे पहले जापान का स्लिम लैंडर और अमेरिकी कंपनी का इंट्यूशिव मशींस का यान गया था.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...