15.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्य'चचा की मुस्कुराहट के पीछे क्या है...', एक ही फ्लाइट में दिखे...

‘चचा की मुस्कुराहट के पीछे क्या है…’, एक ही फ्लाइट में दिखे नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव, वीडियो वायरल

Published on

18वीं लोकसभा चुनाव में NDA की जीत के बाद भी पब्लिक के दिमाग में एक ही सवाल चल रहा है कि आखिर सरकार किसकी बनेगी? सोशल मीडिया पर रिजल्ट के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार I.N.D.I.A गठबंधन का दामन थाम सकते हैं! अब जब सुबह-सुबह इंटरनेट पर एक वीडियो छाया तो पब्लिक भी दंग रह गई।

दरअसल इस वायरल वीडियो में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव एक ही फ्लाइट से सफर करते दिख रहे हैं। दरअसल जहां नीतीश NDA की बैठक में शामिल होने तो तेजस्वी INDIA ब्लॉक की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली आ रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है और जनता इसको लेकर अपने दिल की बात रख रही है।

1. गठबंधन की सरकार में हर तस्वीर खबर बनती है

2. सुना है पूरी फ्लाइट तेजस्वी पलट-पलट कहते आए हैं…
3. ये वीडियो उनको परेशान करेगा…
4. देख रहा है बिनोद, चाचा भतीजा…
5. नीतीश सबके हैं…
6. NDA सरकार बनाने की कोशिश में…
7. मुस्कुराहट के पीछे क्या है…
8. कुछ तस्वीरें बेहद खास होती हैं…
9. पैसा बचा रहे हैं चाचा-भतीजा…
10. लड़के ने सही बोला था…

बता दें कि 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आए, जिसमें बीजेपी को 240 सीटें मिलीं। हालांकि NDA ने 292 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार किया है। बहुमत के आंकड़े से 32 सीट कम होने के कारण बीजेपी अकेले सरकार नहीं बना सकती। ऐसे में बीजेपी को चंद्रबाबू नायडू की TDP (15) और नीतीश कुमार की JDU (12) के साथ की सख्त जरूरत है। इनके बिना भाजपा का सरकार बनाना मुश्किल है।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....