13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यरुद्रप्रयाग: पहाड़ी से गिरा बोल्डर, दो विदेशी यात्रियों की मौत, कई घायल

रुद्रप्रयाग: पहाड़ी से गिरा बोल्डर, दो विदेशी यात्रियों की मौत, कई घायल

Published on

रुद्रप्रयाग,

ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हुआ. जहां रुद्रप्रयाग से सात किमी दूर नरकोटा के पास एक पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर नीचे गिर गया. इसकी चपेट में आने से दो विदेशी यात्रियों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए. सभी यात्री अमेरिका के न्यूयार्क के रहने वाले हैं. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू की. ये यात्री बद्रीनाथ से ऋषिकेश की तरफ लौट रहे थे.

बुधवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे बद्रीनाथ-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग से सात किमी दूर नरकोटा में अचानक पहाड़ी से एक भारी भरकम बोल्डर नीचे गिर गया और यात्रियों से भरे एक टेंपो ट्रैवलर को तोड़ता हुआ अंदर घुस गया. जिससे दो तीर्थ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है.

ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा
यात्रियों की पहचान उनके चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन से की गई है. ये यात्री 22 मई को दिल्ली पहुंचे थे और 24 मई को चारधाम यात्रा पर निकले थे. चारों धामों की यात्रा करने के बाद वो वापस वो ऋषिकेश लौट रहे थे तभी रास्ते में यह हादसा हो गया. मृतकों की पहचान अमित सिकदर (उम्र 62 साल) और बुधदेव मजूमदार (उम्र 74 साल) के तौर पर हुई है. ये मूल रूप से यात्री भारतीय हैं लेकिन पिछले कई वर्षों से अमेरिका के न्यूयार्क में रह रहे हैं.

हादसे में दो विदेशी नागरिकों की मौत
इस मामले पर पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने बताया कि बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा के निकट यह हादसा हुआ. जिसमें दो बुजुर्ग यात्रियों की मौत हो गई कुछ सामान्य तौर पर घायल हैं, उनका इलाज किया जा रहा है, मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....