5 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराजनीति'मोदी-शाह ने शेयर खरीदने के लिए कहा, 4 जून को मार्केट धड़ाम...

‘मोदी-शाह ने शेयर खरीदने के लिए कहा, 4 जून को मार्केट धड़ाम हुआ’, राहुल गांधी ने लगाए गंभीर आरोप

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद राहुल गांधी ने पीएम मोदी और अमित शाह पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह ने देश की जनता से शेयर मार्केट में इनवेस्ट करने के लिए कहा था। जिसके बाद 4 जून को शेयर मार्केट बुरी तरह गिर गया। 3 जून को शेयर मार्केट काफी ऊपर गया और 4 जून को गिर गया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने शेयर मार्केट को लेकर भ्रम क्यों फैलाया, जबकि उनको पता था कि 4 जून को शेयर मार्केट गिरेगा।

राहुल गांधी ने मीडिया चैनल्स और सर्वे कंपनियों के एग्जिट पर भी सवाल उठाए। राहुल ने कहा कि मीडिया ने झूठा एग्जिट पोल क्यों दिखाया। गांधी ने कहा कि हम फर्जी एग्जिट पोल और शेयर मार्केट को लेकर जांच चाहते हैं। उन्होंने कहा कि शेयर मार्केट से देश को 30 लाख करोड़ का नुकसान हुआ।

राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव के समय PM नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्टॉक मार्केट पर टिप्पणी की। जहां प्रधानमंत्री ने स्टॉक मार्केट बढ़ने की बात कही, वहीं गृह मंत्री ने कहा कि 4 जून से पहले लोगों को शेयर खरीदने चाहिए। लेकिन 4 जून को बाज़ार गिरता है और करीब 30 लाख करोड़ का नुकसान होता है। यह घोटाला है। हम इस घोटाले में JPC जांच की मांग करते हैं।भारत के आम लोगों ने 4 जून को शेयर बाजार में 30 लाख करोड़ रुपये गंवा दिए। राहुल गांधी ने कहा कि हम पूछते हैं-

  1. PM नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने देश की जनता को बाजार में निवेश करने की सलाह क्यों दी?
  2. प्रधानमंत्री, गृह मंत्री ने दोनों इंटरव्यू अडानी के उन चैनल्स को दिए , जिनके ऊपर SEBI की जांच जारी है। ऐसे में उन चैनल्स का क्या रोल है?
  3. BJP, फेक Exit Poll वालों और विदेशी निवेशकों के बीच क्या रिश्ता है? जिन्होंने एग्जिट पोल घोषित होने से एक दिन पहले निवेश किया और 5 करोड़ परिवारों की कीमत पर भारी मुनाफा कमाया? इसिलए हम इस सबसे बड़े शेयर बाजार घोटाले की जेपीसी जांच की मांग करते हैं।
  4. बता दें, 3 जून शेयर बाजार में तगड़ी तेजी आई थी और निवेशकों को 13.7 लाख करोड़ की कमाई हुई थी। लगभग सभी एग्जिट पोल में भाजपा की बंपर जीत दिखाई गई थी, लेकिन अगले दिन यानी 4 जून को बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली थी, क्योंकि परिणाम एग्जिट पोल के मुताबिक नहीं थे, और भाजपा अपने दम पर बहुमत से दूर रह गई थी।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...