5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराजनीतिलोकसभा चुनाव के बाद AAP ने छोड़ा कांग्रेस का 'हाथ'! विधानसभा चुनावों...

लोकसभा चुनाव के बाद AAP ने छोड़ा कांग्रेस का ‘हाथ’! विधानसभा चुनावों में अकेले लड़ने का किया ऐलान

Published on

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया है कि विधानसभा का चुनाव वह अकेले ही लड़ेगी। पार्टी ने ऐसे संकेत दिए हैं कि न केवल दिल्ली में, बल्कि पंजाब समेत अन्य राज्यों में भी पार्टी फिलहाल किसी के साथ गठबंधन करके विधानसभा के चुनाव लड़ने के मूड में नहीं है। दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के मिलकर लोकसभा का चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद से ही लगातार दोनों पार्टियों के नेताओं से पूछा जा रहा था कि क्या विधानसभा का चुनाव भी वो साथ मिलकर लड़ेंगे? हालांकि, साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने के बाद भी दोनों पार्टियां दिल्ली में अपना खाता नहीं खोल पाईं। ऐसे में यह सवाल फिर से उठ रहा था कि क्या अब दोनों साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने पर फिर से विचार कर रही हैं? मगर अब आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया है कि विधानसभा का चुनाव वह अकेले ही लड़ेगी।

आम आदमी पार्टी की बैठक में लिया फैसला
गुरुवार शाम सीएम आवास पर आम आदमी पार्टी के दिल्ली के सभी विधायकों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई गई, जिसमें लोकसभा चुनाव के परिणामों की समीक्षा की गई। बैठक के बाद गोपाल राय ने मीडिया से बातचीत में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर कहा कि यह पहले दिन से स्पष्ट है कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था। हमने पूरी ईमानदारी के साथ मिलकर लोकसभा का चुनाव लड़ा। जहां तक दिल्ली के विधानसभा चुनाव की बात है, तो विधानसभा के लिए देशभर में कोई गठबंधन अभी तक नहीं बना है। हम दिल्ली में अपनी अपनी पूरी ताकत से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे।

विधायक करेंगे अपनी विधानसभा में बैठक
उन्होंने बताया कि बैठक में दो हम फैसले लिए गए हैं। आचार संहिता की वजह से पिछले 2 महीने से दिल्ली में विकास के काम ठप पड़े हुए हैं। इसे देखते हुए निर्णय लिया गया है कि सभी विधायक शनिवार और रविवार को अपनी-अपनी विधानसभा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और जितने भी विकास कार्य रुके हुए हैं, उनको तेजी से आगे बढ़ाएंगे। सभी विधायक जनता के बीच रहेंगे। शनिवार को पार्टी के सभी पार्षदों के साथ और उसके बाद 13 जून को पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने का निर्णय भी हुआ है। पार्टी ने तय किया है कि जब तक अरविंद केजरीवाल जेल में हैं, तब तक लड़ाई जारी रहेगी और पार्टी इसे और ज्यादा मजबूती से आगे लेकर जाएगी।

‘विधानसभा में जीतेगी आप’
गोपाल राय ने कहा कि जिन कठिन परिस्थितियों में इस बार पार्टी ने लोकसभा का चुनाव लड़ा और पार्टी एकजुट व मजबूत होकर उभरी, उसकी सभी ने प्रशंसा की है। इसके लिए उन्होंने पार्टी के सभी पार्षदों, विधायकों, कार्यकर्ताओं के प्रति आभार भी जताया। दिल्ली में हार के कारणों पर राय ने कहा कि मोटे तौर पर सबका यही मानना है कि दिल्ली में पिछले दो चुनावों से जो ट्रेंड बना हुआ था, वो इस बार भी कायम रहा। उन्होंने विश्वास जताया कि विधानसभा में भी यह पैटर्न दोहराया जाएगा और आम आदमी पार्टी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से गठबंधन का सबसे बड़ा फायदा ये हुआ कि जीत-हार का अंतर काफी कम हुआ है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...