18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलझुके कंधे, आंखों में खून के आंसू, कांपते हाथ-पैर, बाबर आजम की...

झुके कंधे, आंखों में खून के आंसू, कांपते हाथ-पैर, बाबर आजम की पाकिस्तान टीम तो बर्बाद हो गई

Published on

पाकिस्तान टीम ऐसी मानी जाती है, जो मैच नहीं टूर्नामेंट का ही उलटफेर कर सकती है। जब भी उसे कमतर आंका गया तो उसने कमाल किया। हालांकि, इस बार वह खुद उलटफेर का शिकार हो गई है। उसे अमेरिका ने गजब अंदाज में सुपर ओवर में हरा दिया। हार भी ऐसी टीम से, जिसमें अधिकतर खिलाड़ी भारतीय मूल के हैं। 9 जून को उसे महामुकाबले में भारत से भिड़ना है, लेकिन उससे पहले जो बेइज्जती उसे झेलनी पड़ी है, उसके बाद तो वह बिखर सी गई। कप्तान बाबर आजम की हालत खराब दिखी तो हार के बाद शादाब खान मैदान पर ही बैठ गए। फैंस स्टेडियम के बाहर लानत-मलानत करते नजर आए।

छक्का चूके शादाब, सब कुछ पाकिस्तान का लुट गया
पाकिस्तान के खिलाफ अमेरिका ने सुपर ओवर में 19 रन बनाए थे। एरोन जोन्स और हरमीत सिंह ने अपने को तुर्रम खान बनने वाले मोहम्मद आमिर की जमकर कुटाई की। जवाब में पाकिस्तान 13 रन तक ही पहुंच सका। आखिरी गेंद पर छक्का चूकने के बाद शादाब खान मैदान पर ही बैठ गए। उन्हें पता था यह कितनी बड़ी शर्मिंदगी है।

डरपोक कप्तान बाबर आजम छुपाते दिखे चेहरा
दूसरी ओर, बाबर आजम के चेहरे की हवाइयां उड़ गई थीं। उनका चेहरा पीला पड़ गया था। प्रेजेंटेशन के दौरान उनके मुंह से बोल नहीं निकल रहे थे। उनके पास कोई बहाना नहीं था। बल्लेबाजों ने पहले शर्मसार किया, जिसमें वह खुद शामिल थे। उन्होंने 43 गेंदों में सिर्फ 44 रन बनाए, जबकि सुपर ओवर में खुद मैदान पर नहीं उतरे। वह अपना चेहरा छिपाते नजर आए।

सौरभ का अमेरिका में मुंबइया जश्न
अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने जब सुपर ओवर में सौरभ को गेंद पकड़ाई तो शायद ही किसी को यकीन रहा होगा कि यह मैच वे जीत जाएंगे। हालांकि, मुंबई में पले-बढ़े इस अमेरिकी इंजीनियर ने कमाल कर दिया। इस गेंदबाज ने सिक्सर किंग कहे जाने वाले इफ्तिखार अहमद और शादाब की हालत खराब कर दी। जीत के बाद जश्न देखने लायक था।

इस जीत की कीमत ये खिलाड़ी जानते हैं
अमेरिका ने जब पाकिस्तान को हराया तो उनका जश्न देखते बन रहा था। टीम के खिलाड़ी जानते हैं इस जीत की कीमत। टीम अधिकतर खिलाड़ी वो हैं, जिन्हें अपने देश से खेलने का मौका नहीं मिला। अब वह अमेरिका के लिए खेल रहे हैं।

अभी तो शुरुआत है, आगे देखिए होता है क्या
अमेरिका ने जिस अंदाज में अपने घरेलू मैदान पर जीत हासिल की उससे पता चलता है कि टी20 विश्व कप 2024 में और भी उलटफेर देखने को मिलेंगे। पाकिस्तान को अभी भारत और आयरलैंड से खेलना है। आयरलैंड भी उलटफेर करने में माहिर है।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...