6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलपाकिस्तान पर वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा, मुश्किल लग रहा...

पाकिस्तान पर वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा, मुश्किल लग रहा सुपर-8 का समीकरण

Published on

पाकिस्तान क्रिकेट टीम गुरुवार को टी-20 विश्व कप में अमेरिका के खिलाफ मिली सनसनीखेज हार को जल्द से जल्द भूलना चाहेगी, लेकिन दुनिया उन्हें ऐसा नहीं करने देगी। बेशक, संयुक्त राज्य अमेरिका से हारना बेहद शर्मनाक है, लेकिन बाबर आजम एंड कंपनी को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। भले ही पाकिस्तान ग्रुप स्टेज में अपना पहला ही मैच हारी है, लेकिन अब उसके सामने टी-20 विश्व कप से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। संभव है कि ग्रीन आर्मी सुपर आठ राउंड में ही नहीं पहुंच पाए।

अब क्या है पाकिस्तान का क्वालीफाई सिनारियो?
पाकिस्तान का सुपर-8 में पहुंचने का समीकरण इस वक्त बेहद सीधा है। 9 जून को होने वाला भारत के खिलाफ मुकाबला उसे हर हाल में जीतना ही होगा, जिसे उसके दो मैच में एक हार और एक जीत के साथ दो पॉइंट हो जाएंगे। अगर भारत से हारे तो टूर्नामेंट का सफर यही खत्म। यदि संयुक्त राज्य अमेरिका भी आयरलैंड को हरा दे। उस स्थिति में संयुक्त राज्य अमेरिका के छह अंक होंगे। यहां मानकर चलते हैं कि यूएसए, भारत को नहीं हरा पाएगा। अब भारत और अमेरिका के खिलाफ हार के बाद आयरलैंड और कनाडा के खिलाफ पाकिस्तान अगर जीत भी जाता है तो भी उसके पास चार पॉइंट ही होंगे।

पाक ने अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारी
अगर पाकिस्तान ने 9 जून को भारत के खिलाफ हासिल कर भी ली तो भी ये देखते हुए कि यह पांच टीमों का पूल है, जिसमें तीन टीमें यानी भारत पाकिस्तान और यूएसए ग्रुप स्टेज का सफर छह-छह पॉइंट पर समाप्त कर सकते हैं। आसान शब्दों में कहा जाए तो यदि संयुक्त राज्य अमेरिका पाकिस्तान, कनाडा और आयरलैंड को हरा देता है और भारत कनाडा, आयरलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका को हरा देता है, और पाकिस्तान भारत, कनाडा और आयरलैंड को हरा देता है, तो भी बाबर सेना का सफर समाप्त हो जाएगा। इस बीच ये भी दुआ करनी होगी कि 9 जून को भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान मौसम अच्छा हो क्योंकि उस दिन बारिश की 42% संभावना है। यदि मैच पूरा नहीं होता है तो दोनों टीमें 1-1 अंक साझा करेंगी। जो पाकिस्तान के लिए नुकसानदेह है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...