15.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचांद से धरती की मशहूर तस्वीर खींचने वाले विलियम एंडर्स की प्लेन...

चांद से धरती की मशहूर तस्वीर खींचने वाले विलियम एंडर्स की प्लेन क्रैश में मौत, 90 साल की उम्र में अकेले उड़ा रहे थे विमान

Published on

सिएटल

सेवानिवृत्त मेजर जनरल एवं ‘अपोलो 8’ के पूर्व अंतरिक्ष यात्री विलियम एंडर्स की शुक्रवार को एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई। वह 90वर्ष के थे। एंडर्स विमान को अकेले उड़ा रहे थे और विमान वाशिंगटन के सैन जुआन द्वीप के पास पानी में गिर गया। उनके बेटे और वायुसेना में लेफ्टिनेंट कर्नल रहे ग्रेग एंडर्स ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से उनके निधन की पुष्टि की। विलियम एंडर्स ने 1968 में प्रतिष्ठित “अर्थराइज” तस्वीर खींची थी।

‘अर्थराइज’ पृथ्वी और चंद्रमा की सतह के एक हिस्से की तस्वीर है जो एंडर्स ने चंद्रमा की कक्षा से ली थी। उनके बेटे ग्रेग एंडर्स ने कहा, “परिवार बहुत दुखी है। वह कुशल विमान चालक थे और हमें उनकी बहुत याद आएगी।” विलियम एंडर्स ने कहा था कि यह फोटो (अर्थराइज) अंतरिक्ष कार्यक्रम में उनका सबसे महत्वपूर्ण योगदान है।

चांद से पृथ्वी की पहली रंगीन तस्वीर
एंडर्स द्वारा अंतरिक्ष से ली गई पृथ्वी की पहली रंगीन तस्वीर आधुनिक इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण तस्वीरों में से एक है, क्योंकि इसने इस गृह (पृथ्वी) के प्रति मनुष्य के नजरिए को बदल दिया। इस तस्वीर को वैश्विक पर्यावरण आंदोलन को बढ़ावा देने का श्रेय दिया जाता है। तस्वीर ने दिखाया कि अंतरिक्ष से पृथ्वी कितनी नाजुक और अलग-थलग दिखाई देती है।

एंडर्स ने चंद्रमा की चौथी परिक्रमा के दौरान मशहूर तस्वीर को खींचा था, जब वह ब्लैक एंड व्हाइट से कलर पर स्विच कर रही थी। एंडर्स ने कहा, ‘ओह गॉड, वहां उस तस्वीर को देखो। धरती ऊपर आ रही है। वाह, क्या खूबसूरती है!’ अपोलो 8 मिशन दिसम्बर 1968 में पृथ्वी की निचली कक्षा से निकलकर चंद्रमा की यात्रा करने और वापस आने वाला पहला मानव अंतरिक्ष यान था। ये नासा की अब तक की सबसे साहसिक और शायद सबसे खतरनाक यात्रा था। इसने सात महीने बाद अपोलो की चांद पर पहली लैंडिंग के लिए मंच तैयार किया।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...