17.2 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयकाले धुएं के गुबार से ढक गया आसमान... दिल्ली के शाहीन बाग...

काले धुएं के गुबार से ढक गया आसमान… दिल्ली के शाहीन बाग में रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में भीषण गर्मी और ‘लू’ के कहर के बीच आग लगने की घटनाओं में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। आज दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके के एक रेस्तरां में भीषण आग लग गई। आनन-फानन में आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की करीब 18 गाड़ियां मौके पर पहुंची। कई घंटों तक आग बुझाने के लिए मशक्कत की गई। किसी के घायल या हताहत होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन संपत्ति और सामान का काफी नुकसान हुआ है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि शाम पांच बजकर 44 मिनट पर कॉल आई कि शाहीन बाग के 40 फुटा रोड पर एक रेस्तरां के बाहर बिजली के तार में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं तब तक आग रेस्तरां में भी फैल गई थी। आनन फानन में आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

अफरा-तफरी का माहौल
दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में भीषण आग लग गई। आग शाहीन बाग के 40 फुटा रोड पर लगी। आग में कई दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग लगने की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरा का माहौल देखने को मिला। लोग इधर-उधर भागते नजर आए। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत की। उधर पुलिस ने स्थानीय लोगों को घटनास्थल के पास आने से रोका। आग की वजह से पूरे इलाके में धुएं का गुबार देखने को मिला। ऐसे में कई लोगों को सास लेने में भी तकलीफ हो गई। भीषण गर्मी के दौरान आग लगने की घटनाओं में तेजी से इजाफा हो रहा है। दिल्ली के लोग आग की घटनाओं से काफी दहशत में हैं।

Latest articles

भोपाल आगमन पर बीचईएल अफसर वेंकटाचलम का भव्य स्वागत

भोपाल। शहर के बीएचईएल कारखाने के सिविल विभाग के पूर्व सहयोगियों और मित्रों के...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट में कार्निवल ‘समन्वय 2026’ की धूम: सुर-ताल के साथ बौद्धिक कौशल का प्रदर्शन

भोपाल। राजधानी के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्निवल...

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में न्यूनतम वेतन 26,000 की मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन

भोपाल। बढ़ती महंगाई और कम मजदूरी के खिलाफ मजदूरों का आक्रोश सड़कों पर उतर...

बीएचईएल में जनगणना-2027 के प्रथम चरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

भोपाल। भारत सरकार द्वारा आयोजित की जा रही ‘जनगणना-2027’ के प्रथम चरण को सफल...

More like this

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...