22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में जनगणना-2027 के प्रथम चरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

बीएचईएल में जनगणना-2027 के प्रथम चरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

Published on

भोपाल। भारत सरकार द्वारा आयोजित की जा रही ‘जनगणना-2027’ के प्रथम चरण को सफल बनाने की दिशा में बीएचईएल हरिद्वार ने सक्रिय कदम उठाए हैं। शुक्रवार को बीएचईएल स्थित मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के सफल संचालन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार के कुशल निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि, महाप्रबंधक (टाउनशिप प्रशासन) एवं चार्ज अधिकारी संजय पंवार ने दीप प्रज्वलित कर किया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संजय पंवार ने जनगणना के दूरगामी महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनगणना मात्र एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व और गौरव का विषय है। उन्होंने जानकारी दी कि बीएचईएल आईटीएस क्षेत्र में इस कार्य को सुव्यवस्थित करने के लिए पूरे क्षेत्र को 10 सेक्टरों और 43 हाउस लिस्टिंग ब्लॉकों में विभाजित किया गया है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से अपील की कि वे इस कार्य को पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करें ताकि राष्ट्र के विकास हेतु सटीक आंकड़े संकलित किए जा सकें। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 से 19 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें कुल 53 गणनाकर्ता और पर्यवेक्षक हिस्सा ले रहे हैं।

प्रशिक्षण के दौरान राज्य सरकार द्वारा नामित फील्ड ट्रेनर रवि कुमार गोस्वामी और शिवा अग्रवाल (सहायक शिक्षक, नगर निगम) द्वारा प्रतिभागियों को डिजिटल उपकरणों के उपयोग और सटीक डेटा संकलन की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा। प्रशिक्षण में घर-घर जाकर सर्वेक्षण करने की विधि और व्यावहारिक पहलुओं पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस अवसर पर एचआरडीसी प्रभारी हरीश सिंह बगवार सहित बीएचईएल के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...