16.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराजनीति100 दिनों के सरकार के अजेंडे पर अभी सबसे ज्यादा ध्यान, पद...

100 दिनों के सरकार के अजेंडे पर अभी सबसे ज्यादा ध्यान, पद संभालते ही मंत्रियों ने की अधिकारियों के साथ बैठक

Published on

नई दिल्ली

नई सरकार बनने के बाद महत्वपूर्ण विभागों में तुरंत उठाए जाने वाले कदमों के लिए 100 दिन के अजेंडे के शीघ्र क्रियान्वयन पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्रियों ने अधिकारियों को पहले 100 दिनों के अजेंडे पर पूरी गंभीरता के साथ काम करने को कहा है। बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का पदभार संभाल लिया। नड्डा ने कार्यभार संभालने के बाद स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और प्रतापराव गणपतराव जाधव के साथ स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि देश की प्रगति में स्वास्थ्य मंत्रालय की महत्वपूर्ण भूमिका है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में आने वाली सभी चुनौतियों के लिए तैयार रहना होगा। भारत के हेल्थकेयर सिस्टम को पूरी दुनिया में मान्यता मिल रही है।

आयुष्मान योजना का दायरा बढ़ाने की तैयारी
स्वास्थ्य मंत्रालय इस समय देश में कई बड़ी योजनाओं को लागू करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। साथ ही आयुष्मान योजना का दायरा बढ़ाने की भी तैयारी है। 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाने की एक बड़ी योजना है और बताया जा रहा है कि पहली बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने इस संबंध में भी चर्चा की है। आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। अब इस योजना का दायरा बढ़ाकर 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा। 70 साल से ऊपर का हर बुजुर्ग, चाहे वो गरीब हो, मध्यम वर्ग का हो या फिर उच्च मध्यम वर्ग से ही क्यों न हो, उन्हें भी 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।’ जनऔषधि केंद्रों पर 80 पर्सेंट डिस्काउंट के साथ सस्ती दवाएं मिलती रहेंगी, इन केंद्रों का विस्तार होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा समेत मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया।

पीएम आवास योजना रहेगी बहुत अहम
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री का कार्यभार संभालते ही अधिकारियों के साथ पहली बैठक में पीएम आवास योजना को लेकर दिशा- निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि आवासीय योजनाओं में आम लोगों की भागीदारी जरूर होनी चाहिए। आम लोगों को कैसे ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले और पीएम आवास योजना का लाभ उन तक पहुंचाया जा सके, यह टॉप अजेंडे में होना चाहिए। सभी मेट्रो प्रोजेक्ट के समय पर पूरा होने की चुनौती पर भी बात हुई क्योंकि मेट्रो में सफर करने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अर्बन प्लानिंग में स्मार्ट सिटी मिशन मील का पत्थर साबित हुआ है। पीएम स्वनिधि योजना का लाभ ज्यादा लोगों को मिले, इस बारे में भी केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिए हैं। पीएम आवास योजना (अर्बन) में और एक करोड़ घरों का निर्माण भी मंत्रालय की प्रमुख प्राथमिकताओं में है, 1 करोड़ से ज्यादा घरों का निर्माण हो चुका है। मंत्रालय के प्रवक्ता राजीव जैन ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने राज्य स्तर पर आवास मंत्रालय योजनाओं की भी समीक्षा करने पर जोर दिया है और जल्द ही यह प्रक्रिया शुरू होगी।

इसके अलावा प्रतापराव जाधव ने मंगलवार को केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाल लिया। शिक्षा मंत्रालय में नवनियुक्त राज्यमंत्री जंयत चौधरी और डॉ. सुकांता मजूमदार ने अपना कार्यभार संभाल लिया।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...