16.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबहुत देर कर दी हुजूर आते आते... पीएम मोदी को चीनी पीएम...

बहुत देर कर दी हुजूर आते आते… पीएम मोदी को चीनी पीएम ने दी बधाई, जिनपिंग अब भी खामोश

Published on

बीजिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव में जीत और तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने पर दुनियाभर से बधाई संदेश मिले। अमेरिका, रूस, ब्रिटेन जैसे देशों के राष्ट्रध्यक्षों ने तो फोन करके पीएम मोदी को बधाई दी। हालांकि, इसमें एक नाम गायब रहा, वह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का है। अब शी जिनपिंग की जगह चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग ने पत्र भेजकर पीएम मोदी को मुबारकबाद दी है। उनके इस संदेश को भारत में चीनी राजदूत जू फेइहोंग ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। हालांकि, एनडीए की जीत और पीएम मोदी के शपथग्रहण के तुरंत बाद चीनी राजदूत ने ट्वीट कर जरूर बधाई दी थी।

चीनी प्रधानमंत्री ने बधाई संदेश में क्या लिखा
चीन की सरकारी मीडिया सिन्हुआ पर प्रकाशित संदेश के मुताबिक, “चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग ने मंगलवार को नरेंद्र मोदी को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में उनके नए कार्यकाल के लिए बधाई संदेश भेजा। ली ने कहा कि चीन-भारत संबंधों का मजबूत और स्थिर विकास न केवल दोनों लोगों की भलाई के लिए अनुकूल है, बल्कि क्षेत्र और दुनिया में स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। उन्होंने कहा कि चीन द्विपक्षीय संबंधों को सही दिशा में आगे बढ़ाने के लिए भारत के साथ काम करने को इच्छुक है।

जिनपिंग ने क्यों नहीं दिया बधाई संदेश
माना जा रहा है कि भारत-चीन सीमा पर तनाव के कारण चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पीएम मोदी को बधाई संदेश नहीं भेजा। जिनपिंग का भारत के प्रति रवैया पहले से ही आक्रामक रहा है। हालांकि, मोदी सरकार की नीतियों के कारण चीन को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। भारत ने चीनी कंपनियों के भारत में निवेश पर भी अघोषित प्रतिबंध लगा रखा है। सीमा पर और कारोबारी रिश्तों में आए तनाव के कारण शी जिनपिंग भारत से चिढ़े हुए हैं। माना जा रहा है कि इसी कारण उन्होंने पीएम मोदी की जीत पर चुप्पी साध रखी है।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...