10.9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यआदित्य ठाकरे के खिलाफ कैंडिडेट, महाराष्ट्र में 20 सीटें... BJP के सामने...

आदित्य ठाकरे के खिलाफ कैंडिडेट, महाराष्ट्र में 20 सीटें… BJP के सामने राज ठाकरे ने रख दी डिमांड!

Published on

मुंबई,

लोकसभा चुनावों के लिए महाराष्ट्र में एनडीए के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को बिना शर्त समर्थन देने के बाद, राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संभावित सीट बंटवारे पर भाजपा के साथ बातचीत शुरू की है. सूत्रों के मुताबिक, मनसे ने राज्य में 20 विधानसभा सीटों की मांग की है. मनसे द्वारा दावा की गई अधिकांश सीटें मुंबई और मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) से हैं.

इनमें वर्ली, दादर-माहिम, सेवरी, मगाठाणे, डिंडोशी, जोगेश्वरी, वर्सोवा, घाटकोपर पश्चिम, चेंबूर, ठाणे, भिवंडी ग्रामीण, कल्याण ग्रामीण, नासिक पूर्व, वाणी, पंढरपुर, औरंगाबाद मध्य और पुणे की एक सीट शामिल है. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना वर्ली में आदित्य ठाकरे के खिलाफ संदीप देशपांडे को मैदान में उतार सकती. जबकि नितिन सरदेसाई दादर-माहिम से और शालिनी ठाकरे वर्सोवा से चुनाव लड़ सकती हैं.

इस बीच बीजेपी ने भी आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है. हाल के लोकसभा चुनावों में भाजपा को जिन राज्यों में झटका लगा, उनमें से एक महाराष्ट्र भी था. यहां भाजपा की सीटें 23 से गिरकर 9 हो गईं. इसने पार्टी के भीतर खतरे की घंटी बजा दी है, क्योंकि राज्य में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं. चुनौतियों और खामियों की पहचान करने और इसके अनुरूप रणनीति बनाने के लिए, महाराष्ट्र भाजपा ने 14 जून को मुंबई में अपनी जिला इकाइयों के अध्यक्षों और पदाधिकारियों की एक बैठक बुलाई है.

बैठक को संबोधित करने वाले नेताओं में डिप्टी सीएम देवेन्द्र फड़णवीस, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले और मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार शामिल होंगे. 14 जून की बैठक में, भाजपा उन सभी कारकों का विश्लेषण करेगी जिनके कारण लोकसभा चुनाव में उसका प्रदर्शन खराब रहा. विदर्भ जिसे पार्टी का गढ़ माना जाता है, वहां पार्टी का मानना ​​है कि उसे किसानों के बीच असंमुष्टि के मुद्दे को हल करना होगा. इस क्षेत्र की मुख्य फसलें कपास और सोयाबीन हैं और हाल ही में कीमतों में उतार-चढ़ाव ने किसानों को आर्थिक रूप से प्रभावित किया है.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...