4.9 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलजीत का हीरो बनने के बाद भी शर्मसार हुए सूर्यकुमार यादव! दर्ज...

जीत का हीरो बनने के बाद भी शर्मसार हुए सूर्यकुमार यादव! दर्ज हुआ यह अनचाहा रिकॉर्ड

Published on

न्यूयॉर्क

विश्व के नंबर वन टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पर उनकी हालिया फॉर्म को लेकर काफी सवाल उठ रहे थे। सूर्या का बल्ला आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ पूरी तरह से खामोश रहा था। लेकिन अमेरिका के खिलाफ सूर्या ने अपनी टीम को मुश्किल से निकाला और मैच भी जिताया। इसी के साथ सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक भी ठोका। हालांकि इस सब के बावजूद उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ। सूर्या जैसे विस्फोटक बल्लेबाज के नाम ऐसा रिकॉर्ड दर्ज होगा। इसकी शायद कोई कल्पना भी नहीं कर सकता।

सूर्या ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का जड़ा तीसरा सबसे धीमा अर्धशतक
बुधवार को न्यूयॉर्क में अमेरिका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव टी20 वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से सबसे धीमा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने।दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को अपना अर्धशतक पूरा करने में 49 गेंदें लगीं, जो एक भारतीय द्वारा सबसे धीमा है। इसके अलावा बात करें टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे धीमे अर्धशतक की तो, सूर्या टी20 वर्ल्ड कप में सबसे स्लोवेस्ट फिफ्टी लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस शर्मनाक रिकॉर्ड में डिवोन स्मिथ और माइक हसी की बराबरी की है। हालांकि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे धीमी फिफ्टी पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ने मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में लगाई है। उन्होंने अर्धशतक पूरा करने के लिए 52 गेंदों का सामना किया था।

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे धीमी फिफ्टी जड़ने वाले खिलाड़ी
52-मोहम्मद रिजवान बनाम कनाडा, न्यूयॉर्क, 2024
50-डेविड मिलर बनाम नीदरलैंड्स, न्यूयॉर्क, 2024
49-डेवोन स्मिथ बनाम बांग्लादेश, जो ‘बर्ग, 2007
49-डेविड हसी बनाम इंग्लैंड, बारबाडोस, 2010
49-सूर्यकुमार यादव बनाम यूएसए, न्यूयॉर्क, 2024 *

भारत की जीत के लिए अहम थी सूर्या की पारी
सूर्यकुमार यादव का अर्धशतक प्रयास भारत के लिए 111 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में महत्वपूर्ण साबित हुआ। वह तीसरे ओवर में ही मैदान पर आए, जब भारत 10 रन पर 2 विकेट गंवा चुका था। उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए और ऋषभ पंत और शिवम दुबे के साथ मिलकर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। भारत ने 10 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर गया है और शनिवार को ग्रुप ए के अपने अंतिम मैच में कनाडा से भिड़ेगा।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...