6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्य2 साल पहले पासआउट, दोस्तों संग रात एक बजे पार्टी... कानपुर मेडिकल...

2 साल पहले पासआउट, दोस्तों संग रात एक बजे पार्टी… कानपुर मेडिकल कॉलेज में लेडी डॉक्टर की मौत

Published on

कानपुर,

कानपुर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस पासआउट एक छात्रा की बुधवार देर रात संदिग्ध अवस्था में चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई. इस हादसे से पहले मृतका अपने दो दोस्तों के साथ पार्टी करने गई थी. उसके परिजन चौथी मंजिल से घसीटकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं.

बरेली की रहने वाली दीक्षा तिवारी ने कानपुर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया था. वह 2018-2022 बैच की छात्रा थी. जिन दोस्तों के साथ उसने पार्टी की थी, वो उसके बैचमेट ही थे. मृतका मेरठ में पोस्टिंग भी पा चुकी थी. बुधवार रात को वह अपने दो दोस्तों हिमांशु और मयंक के साथ किसी रेस्टोरेंट में पार्टी करके मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर पहुंच गई. उसके बाद संदिग्ध अवस्था में गिरकर उसकी मौत हो गई. इस घटना की सूचना पर मृतक डॉक्टर के घर वाले आनन-फानन में बरेली से कानपुर पहुंचे.

मृतक डॉक्टर के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को घसीटकर छत से नीचे फेंका गया है. उसकी हत्या की गई है. वहीं इस मामले में जॉइंट पुलिस कमिश्नर हरिश्चंद्र ने बताया कि महिला डॉक्टर पार्टी करके चौथी मंजिल पर गई थी. उसके साथ दो दोस्त थे. उसके बाद वह अचानक ऊपर से गिर गई. वहां उसकी मौत हो गई है. ये घटना देर रात करीब एक बजे की है. इस मामले में उसके दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उसके परिजन जो भी एप्लीकेशन देंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

कॉलेज प्रशासन ने क्या बताया?
वहीं कॉलेज प्रशासन का कहना है कि दीक्षा तिवारी हमारे मेडिकल कॉलेज की छात्रा नहीं थी. वह 2018 बैच की थी. 2023 में एमबीबीएस पूरा होने के बाद उन्होंने हमारे यहां इंटर्नशिप की, जोकि 2024 में पूरी हो चुकी है. आखिर वह रात में डेढ़ बजे अपने दोस्तों के साथ कॉलेज परिसर में क्या कर रही थी, इसकी पुलिस जांच कर रही है.

मेडिकल कॉलेज प्रशासन के सामने कई सवाल
मेडिकल कॉलेज प्रशासन भी इस घटना को फिलहाल हादसा मानकर चल रहा है, लेकिन कुछ सवाल सामने हैं. मसलन, आखिर रात करीब एक बजे छात्रा चौथी मंजिल पर ऑडिटोरियम की छत पर क्या करने गई थी. परिजन आरोप लगा रहे हैं कि उसकी बॉडी पर घसीटने के निशान मिले हैं यानी उसके घसीटकर फेंका गया है. इसमें कितनी सच्चाई है. पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this